निशांत ने संभाला स्वास्थ्य विभाग का पदभार, नीतीश कुमार की तारीफ कर सीएम सम्राट को दिया बड़ा संदेश

Nishant Health minister- फोटो : news4nation

Nishant :  पूर्व मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने मंत्री बनने के बाद शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग का पदभार ग्रहण किया. उन्होंने स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा संभालते ही बड़ा ऐलान कि उनकी कोशिश होगी कि राज्य में सबको समान सेवा मिले. अमीर-गरीब सभी को स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर तरीके से मिले यह कोशिश रहेगी. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है वे उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने की कोशिश करेंगे. उन्होंने कहा कि उनके पिता नीतीश कुमार ने पिछले २० वर्षो में जो काम बिहार में किया और खासकर स्वास्थ्य के क्षेत्र में जो हुआ वे उसे आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे. 


निशांत ने कहा कि वे मंत्री बनकर खुश हैं. पहले विभाग से कम को जानेंगे और सीखेंगे तब आगे बड़े काम किये जाएंगे. स्वास्थ्य विभाग से आम लोगों को जो अपेक्षा होती है उसे पूरा करने कि कोशिश करंगे. जनता की सेवा कर अपने काम से लोगों के विश्वास और प्रेम को पाने की कोशिश करेंगे. वहीं पटना के IGIMS अस्पताल में छात्रों के चल रहे प्रदर्शन पर उन्होंने कहा कि वे इसके बारे में जानकारी लेकर मामले को देखेंगे. 


गौरतलब है कि सम्राट कैबिनेट में भाजपा के 15, जदयू के 13, लोजपा (रामविलास) के 2, हम के 1 और RLM के 1 मंत्री शामिल हैं. मंत्री बनने वालों में नीतीश कुमार के बेटे निशांत भी शामिल हैं. उन्हें नई सरकार में स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा दिया गया है.  फ़िलहाल किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं. यानी वे न तो विधायक हैं और ना ही एमएलसी हैं. माना जा रहा है कि दोनों को अगले दो-तीन महीने में होने वाले एमएलसी चुनाव में जदयू  से एमएलसी बनाया जा सकता है. दोनों अगले छह महीने तक बिना किसी सदन रहे भी मंत्री रह सकते हैं. लेकिन इस अवधि में उन्हें किसी सदन का सदस्य बनना होगा ताकि वे मंत्री पद पर बने रह सकें.