Bihar calender - नीतीश सरकार ने 2026 के सरकारी छुट्टियों का कैलेंडर किया जारी, जानें चुनावी साल में सरकार ने कितने दिन दिया अवकाश
Bihar calender - बिहा सरकार ने साल 2026 का सरकारी कैलेंडर जारी कर दिया है। आज नीतीश कैबिनेट कैलेंडर से जुड़े प्रस्ताव पर अपनी स्वीकृति प्रदान की।
Patna - बिहार की नीतीश सरकार ने साल 2026 के लिए सरकारी कैलेंडर जारी कर दिया है। जारी कैलेंडर के अनुसार अगले साल बिहार के सरकारी कर्मचारियों को कुल 44 दिन छुट्टी मिलेगी। सामान्य प्रशासन विभाग के प्रस्ताव पर आज नीतीश कैबिनेट ने अपनी स्वीकृति दे दी।
11 दिन पूर्ण अवकाश
प्रस्ताव के मुताबिक 2026 में सरकारी कार्यालयों में 11 दिन का सामान्य अवकाश रहेगा। ये वो छुट्टियां होंगी, जब सभी सरकारी दफ्तर पूरी तरह बंद रहेंगे। इसके साथ ही 15 दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। जिसके तहत सभी सरकारी कार्यालय पूरी तरह बंद रहेंगे।
17 दिन ऐच्छिक अवकाश
इसके अलावा कर्मचारियों को 17 दिनों का ऐच्छिक या प्रतिबंधित अवकाश दिया जाएगा। यह अवकाश कर्मचारियों की व्यक्तिगत या धार्मिक आवश्यकता के अनुसार चुना जा सकता है।
साथ ही एक दिन वार्षिक लेखाबंदी के लिए निर्धारित किया गया है, जब सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। इस तरह कुल मिलाकर 44 छुट्टियों की व्यवस्था की गई है। 2026 के हॉलीडे कैलेंडर में हिंदू और मुस्लिम समुदाय की छुट्टियों को लेकर संतुलन बनाने की कोशिश की गई है।