Patna Love Affair: पटना में दो बच्चों की मां प्रेमी संग फरार,पति पहुंचा थाने

पटना के मनेर थाना क्षेत्र में दो बच्चों की मां अपने कथित प्रेमी (ननद के देवर) के साथ फरार हो गई। महिला अपने दोनों बच्चों को भी साथ ले गई है। पीड़ित पति की शिकायत पर मनेर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मनेर पटना में दो बच्चों की मां प्रेमी संग फरार- फोटो : Reporter

पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां दो बच्चों की मां अपने कथित प्रेमी के साथ अचानक घर से फरार हो गई। पीड़ित पति जब अपनी पत्नी को ढूँढने में नाकाम रहा, तो उसने मनेर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।


ननद के देवर से चल रहा था अफेयर, दोनों बच्चों को भी ले गई साथ

पीड़ित पति के अनुसार, उसकी पत्नी का प्रेम-प्रसंग उसकी अपनी बहन के देवर के साथ काफी समय से चल रहा था। पति ने आरोप लगाया कि महिला अक्सर किसी न किसी बहाने से मायके जाया करती थी, जहाँ उसकी नजदीकियां उक्त युवक से और अधिक बढ़ गईं। महिला जब फरार हुई, तो वह अपने दोनों छोटे बच्चों को भी अपने साथ ले गई।


परिजनों से संपर्क के प्रयास विफल, दर-दर भटकने को मजबूर पति

पति ने बताया कि पत्नी के बिना बताए घर से गायब होने के बाद उसने उससे फोन और अन्य माध्यमों से संपर्क करने की काफी कोशिशें कीं, लेकिन हर प्रयास विफल रहा। महिला का कोई सुराग न मिलने और दोनों बच्चों की चिंता में पीड़ित पति अब काफी परेशान है और पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहा है।


मामले की जांच में जुटी मनेर थाना पुलिस

मनेर थाना पुलिस ने बताया कि पीड़ित पति द्वारा लिखित आवेदन प्राप्त हो चुका है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है और महिला व उसके प्रेमी की लोकेशन ट्रेस करने समेत सभी संभावित पहलुओं पर जानकारी जुटा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि छानबीन पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।