पटना STF का बड़ा एक्शन: 25 हजार का इनामी कुख्यात शिव डोम बोकारो से दबोचा

पटना एसटीएफ (STF) की टीम को मिली बड़ी सफलता! लूट और डकैती के करीब 18 मामलों में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी शिव डोम को झारखंड के बोकारो से गिरफ्तार कर लिया गया है।

25 हजार का इनामी कुख्यात शिव डोम बोकारो से दबोचा - फोटो : Reporter

बिहार पुलिस की विशेष कार्य बल (STF) की टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी शिव डोम को गिरफ्तार कर लिया है। लंबे समय से पुलिस की पकड़ से दूर चल रहे इस शातिर अपराधी को एसटीएफ की विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर झारखंड के बोकारो जिले से दबोचा। उसकी गिरफ्तारी से पुलिस ने राहत की सांस ली है। गिरफ्तार कुख्यात मूल रूप से माखन ईदगाह थाना आलमगंज 


लूट और डकैती के करीब 18 मामलों में था वांछित

गिरफ्तार कुख्यात शिव डोम का आपराधिक इतिहास बेहद संगीन रहा है। उस पर लूट, डकैती और अन्य गंभीर अपराधों के करीब 18 मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से विभिन्न थानों की पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था और लगातार आपराधिक वारदातों को अंजाम देकर फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी।


पहचान छिपाकर दूसरे राज्यों में ले रहा था शरण

पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए शिव डोम बिहार छोड़कर दूसरे राज्यों में शरण लिए हुए था। वह बार-बार अपने ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था। हाल ही में उसके झारखंड के बोकारो में छिपे होने की सटीक जानकारी मिली, जिसके बाद पटना एसटीएफ ने तुरंत जाल बिछाया और छापेमारी कर उसे सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया।


कानूनी प्रक्रिया जारी, पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज

झारखंड से गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ की टीम आरोपी को पटना ले आई है, जहां उससे गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि शिव डोम से पूछताछ के दौरान उसके गिरोह के अन्य सदस्यों, शरणदाताओं और कई अन्य पेंडिंग मामलों के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिल सकते हैं। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।