Bihar Crime News : पटना में हार्डकोर नक्सली सूरज मोची को पुलिस ने किया गिरफ्तार, लेवी के लिए जेसीबी जलाने सहित दर्ज हैं कई मामले

Bihar Crime News : पटना पुलिस ने हार्डकोर नक्सली सूरज मोची को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार नक्सली पर विवेकानंद कंस्ट्रक्शन कंपनी की जेसीबी मशीन जलाने और ठेकेदार से लेवी मांगने का आरोप है. पुलिस को कई मामलों में उसकी तलाश थी...पढ़िए आगे

Bihar Crime News : पटना में हार्डकोर नक्सली सूरज मोची को पुलिस ने किया गिरफ्तार, लेवी के लिए जेसीबी जलाने सहित दर्ज हैं कई मामले
नक्सली गिरफ्तार - फोटो : AMLESH

PATNA : 2019 में इमामगंज थाने क्षेत्र के खुश डिहरा गांव में एक सड़क निमार्ण कार्य में लगे विवेकानंद कंस्ट्रक्शन कंपनी की जेसीबी मशीन जलाने और ठेकेदार से लेवी मांगने की आरोपी हार्डकोर नक्सली सूरज मोची को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सूरज मोची पर आधा दर्जन से अधिक नक्सली गतिविधियों में शामिल होने का मामले है। पुलिस को सूरज मोची की कई वर्षों से तलाश थी। पुलिस उसके सभी अपराधिक कुंडली को खंगालने में जुटी है। पियरपुरा गांव से जिला पुलिस और STF की टीम ने उसे धर दबोचा। पालीगंज डीएसपी- 1 प्रीतम कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी विस्तृत रूप से पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि सूरज मोची की पुलिस को वर्षों से तलाश थी। सूरज मोची को जिला पुलिस और STF की टीम ने पालीगंज अनुमंडल क्षेत्र के पियरपुरा थाने के पियरपुरा गांव से बीती रात गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल किया है। इसके ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को पुलिस गहन रूप अनुसंधान कर रही है।

प्रीतम कुमार ने बताया कि सूरज मोची 2019 में खुशडिहरा गांव  विवेकानंद कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है। उस दौरान उसने निर्माण कार्य में लगे जेसीबी मशीन एवं अन्य कई उपकरणों को जला दिया था। साथ ही उसने कंस्ट्रक्शन कंपनी से बड़े पैमाने पर लेवी की मांग किया था। जिसका वह आरोपी था। उसके ऊपर दो मामले दर्ज था। जिसकी वर्षों से पुलिस को तलाश थी। सूरज मोची हार्ड कोर नक्सली था। जिसकी अभी तक जांच में आधा दर्जन से अधिक नक्सली गतिविधियों में शामिल होने के साक्ष्य मिले हैं साथ ही अभी और कई मामले सामने आने की संभावना है। पुलिस उसकी सभी नक्सली एवं अपराधिक गतिविधियों की कुंडली खंगालने में जुटी है। और भी कई मामले उद्भेदन होने की आसार हैं।

वैसे अभी मिल रही जानकारी के अनुसार सूरज मोची एक समान्य जिंदगी जी रहा था। उसकी स्वास्थ्य भी ठीक नहीं बताई जा रही है। अभी वह नक्सली गतिविधियों में शामिल नहीं था। लेकिन उसके ऊपर पूर्व में विभिन्न थाने क्षेत्रों में दर्जनों मामले दर्ज हैं। खासकर पालीगंज में आधा दर्जन से अधिक नक्सली गतिविधियों में शामिल होने की मामले सामने आए हैं। बकौल डीएसपी प्रीतम कुमार के अनुसार  इसकी अभी नक्सली गतिविधियों में शामिल है या नहीं। बताते हुए कहा कि वैसे तो इसके ऊपर पूर्व में लगे सभी नक्सली गतिविधियों में शामिल होने के आरोप सही पाए गए। अभी यह सक्रिय है या नहीं इसकी पुलिस गहन जांच करने में जुटी है। वैसे यह पालीगंज अनुमंडल क्षेत्र के सीमावर्ती जिले अरवल और जहानाबाद जिले से प्रभावित उग्रवाद ग्रस्त क्षेत्र रहा है। जिसका असर सभी गाहे बगाहे छिटपुट रूप से सामने आते रहते हैं। जिसमें इमामगंज बाजार के व्यवसायियों से लेवी मांगने की मामले अभी समय समय पर आते रहते है। साथ ही अपराधिक घटनाओं में वृद्धि होती है। जोकि पालीगंज अनुमंडल पुलिस के लिए चुनौती बनी रहती है।  

पटना से अमलेश की रिपोर्ट                                                                                                                             

Editor's Picks