Lalu Yadav: राजद सुप्रीमो लालू यादव को अस्पताल से मिली छुट्टी, इतने दिनों बाद दिल्ली एम्स से हुए डिस्चार्ज, इस दिन आएंगे पटना...
Lalu Yadav: राजद सुप्रीमो लालू यादव को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। लालू यादव आज दिल्ली एम्स से डिस्चार्ज हो गए हैं। लालू यादव जल्द ही पटना लौटेंगे....

Lalu Yadav: राजद सुप्रीमो लालू यादव को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। लगभग 19 दिनों के बाद लालू यादव दिल्ली एम्स से डिस्चार्ज हुए हैं। बता दें कि, 2 अप्रैल को अचानक लालू यादव की तबीयत बिगड़ गई थी। जिसके बाद उन्हें पटना के पारस अस्पताल लाया गया था। जिसके बाद डॉक्टरों की सलाह से उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। लालू यादव अब पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार जल्द ही राजद सुप्रीमो पटना वापस आएंगे। सूत्रों के मुताबिक लालू यादव 4 मई के बाद पटना आएंगे। 4 मई को सिंगापुर के डॉक्टर लालू यादव का दिल्ली में रूटिन चेक अप करेंगे। उसके बाद लालू यादव पटना के लिए रवाना होंगे।
लालू यादव से मिले जगदानंद सिंह
बता दें कि, दिल्ली में लालू यादव से RJD के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह मिले हैं। लालू यादव इन दिनों दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं। कई नेता उनसे लगातार मुलाकात कर रहे हैं। इससे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस और कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने भी लालू यादव से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना था। लेकिन राजद अध्यक्ष जगदानंद सिंह की मुलाकात कई मायनों में खास है। बता दें कि जगदानंद सिंह लंबे समय से पटना के आरजेडी ऑफिस में नहीं जा रहे हैं, कहा जा रहा है कि जगदानंद सिंह पार्टी से नाराज़ चल रहे हैं।
2 अप्रैल को बिगड़ी थी तबीयत
बता दें कि, लालू यादव की तबीयत इसी महीने की शुरुआत में अचानक खराब हो गई थी। 2 अप्रैल को उनके स्वास्थ्य को लेकर जानकारी सामने आई थी कि उनके कंधे और हाथ पर घाव हो गया है, साथ ही उनका ब्लड प्रेशर भी काफी गिर गया था। इसके बाद डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें तत्काल दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था।
दिल्ली से धीरज की रिपोर्ट