सीएम के कोयला उपलब्ध करने वाले बयान पर रोहिणी की तल्ख टिप्पणी, गाल बजाऊ फेल डबल इंजन की सरकार!

Bihar News : लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य एक बार फिर सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। उन्होंने पीएम मोदी बिहार के सीएम पर एक भोजपुरी कहावत का इस्तेमाल करते हुए हमला बोली हैं। पढ़िए....

Desk : ईरान-इजराइल युद्ध के बीच देश में गैस की किल्लत देखने को मिल रही है। हालांकि केन्द्र सरकार द्वारा देश में गैस और पेट्रोलियम की किल्लत होने से इंकार किया गया है। इसी बीच बीते दिनों बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने गैस की परेशानी को लेकर बयान दिया था कि गरीबों को कोयला उपलब्ध कराया जायेगा। इधर केन्द्र के दावे और सीएम सम्राट चौधरी के कोयला वाले बयान को लेकर राजद नेत्री व लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्या ने पीएम मोदी और बिहार के सीएम सम्राट चौधरी पर तल्ख निशाना साधी हैं। उन्होंने अपने सोशल मिडिया पर इन दोनो को लेकर तीखा पोस्ट किया है।

अपने एक्स हैंडल पर रोहिणी लिखीं हैं- गाल बजाऊ फेल डबल इंजन की सरकार ने पकड़ी उलटी रफ़्तार गैस सिलेंडर की जगह जनता को मिलने जा रहा कोयले का उपहार

अजीब हास्यास्पद स्थिति है .. जहाँ एक तरफ प्रधानमंत्री के साथ साथ - साथ केंद्र सरकार के तमाम मंत्रीगण , एनडीए - बीजेपी शासित प्रदेशों के सभी मुख्यमंत्री और मंत्रीगण , एनडीए के तमाम सांसद व् विधायकगण ये कह व् दावा कर रहे हैं कि देश के किसी भी हिस्से में रसोई गैस की कोई किल्लत व् दिक्कत नहीं है , देश के कोने - कोने में पर्याप्त मात्रा में गैस की उपलब्धता है और सप्लाई व् वितरण व्यवस्था सुचारु व् व्यवस्थित तरीके से संचालित हो रही है , ऐसा कहने , दावा करने वालों में बिहार के वर्त्तमान मुख्यमंत्री भी शामिल हैं .. वहीं दूसरी तरफ अपने कहे एवं दावों के उलट बिहार में जनता के लिए उस कोयले को उपलब्ध करा कर लोगों को इस्तेमाल करने के लिए कह रही सरकार , जो आम जनता की रसोई और उनके घरों से वर्षों पहले विलुप्त हो चुका था .. !!

रोहिणी ने आगे लिखा है ये विकास का कौन सा मॉडल है ? .. जिसमें आगे बढ़ने की बजाए जनता को ऐसी चीज का इस्तेमाल करने के लिए विवश किया व् कहा जा रहा है , जो वर्षों पहले, बीते दौर की चीज़ है और जिसका घरों की रसोई में व्यावहारिक इस्तेमाल करना लोग भूल चुके हैं .. ये जरूर उस गुजरात मॉडल से प्रेरित झूठा ढोल पिटवा गवर्नेंस का वो मॉडल है , जो अक्सर अपनी नाकामियों पर पर्दा डालने के लिए गुजरे ज़माने के पर्दे की आड़ में छिप जाता है , जो कभी नेहरू जी की बात करता है , कभी इंदिरा जी की बात करता है , कभी लालू जी की बात करता है और खुद की खोट को , इन लोगों के दौर के बारे में झूठी बातें बता कर , छिपाने की कवायद में दिन - रात जुटा रहता है।

गौरतलब है कि रोहिणी आचार्या सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। खासकर पीएम मोदी और बिहार के एनडीए नेता उनके निशाने पर रहते है। रोहिणी पहले बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार और प्रधान मंत्री पर सोशल मीडिया के जरिए हमला बोलती रहती थी। अब उनके निशाने पर पीएम मोदी और बिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी है।