Iran US War: ईरान यात्रा पर दूतावास का बड़ा अलर्ट! भारतीयों को सख्त चेतावनी, ईरान न जाने की दी सलाह

Iran US War: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारत ने नागरिकों को ईरान न जाने और वहां मौजूद लोगों को जल्द लौटने की सलाह दी।

 Iran US War
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच चेतावनी- फोटो : social media

 Iran US War: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। हालात ऐसे बन रहे हैं कि दोनों देशों के बीच टकराव और बढ़ सकता है। इसी स्थिति को देखते हुए भारत ने अपने नागरिकों के लिए नई चेतावनी जारी की है। तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने साफ तौर पर कहा है कि भारतीय नागरिक फिलहाल ईरान की यात्रा न करें। यह जानकारी दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के जरिए दी है। भले ही भारत और ईरान के बीच कुछ उड़ानें फिर से शुरू होने की खबर सामने आई है, लेकिन बढ़ते तनाव को देखते हुए यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

दूतावास ने यह भी कहा है कि जो भारतीय नागरिक अभी ईरान में मौजूद हैं, वे जल्द से जल्द वहां से निकलने की कोशिश करें। उन्हें सलाह दी गई है कि तय किए गए भूमि सीमा चौकियों के जरिए देश छोड़ दें। यह कदम उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

ईरान आने-जाने वाली यात्रा में दिक्कतें आ सकती हैं

23 अप्रैल को जारी इस नई सलाह में दूतावास ने कहा कि क्षेत्र में तनाव लगातार बना हुआ है और हालात पूरी तरह सामान्य नहीं हैं। ऐसे में ईरान आने-जाने वाली यात्रा में दिक्कतें आ सकती हैं। खासकर हवाई क्षेत्र पर लगे प्रतिबंध और संचालन से जुड़ी अनिश्चितताएं अभी भी बनी हुई हैं, जिससे अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर असर पड़ रहा है। दूतावास ने अपने पहले के निर्देशों को दोहराते हुए कहा कि भारतीय नागरिक हवाई या सड़क, किसी भी रास्ते से ईरान की यात्रा करने से बचें। हालात कब बदल जाएं, यह साफ नहीं है, इसलिए सावधानी बरतना जरूरी है।

भारतीयों के लिए आपातकालीन नंबर जारी

इसके साथ ही दूतावास ने ईरान में रह रहे भारतीयों के लिए आपातकालीन संपर्क नंबर भी जारी किए हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत मदद मिल सके। नागरिक +989128109115, +989128109109, +989128109102 और +989932179359 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा cons.tehran@mea.gov.in ईमेल के जरिए भी मदद मांगी जा सकती है। यह चेतावनी ऐसे समय आई है जब क्षेत्र में स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है। इसलिए भारत सरकार अपने नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लगातार सलाह और जरूरी जानकारी साझा कर रही