Bihar by election result: रामगढ़ में बड़ा उलटफेर, रेस से बाहर हुए राजद प्रत्याशी ! BJP-BSP में कांटे की टक्कर
Bihar by election result: बिहार के चार विधानसभा सीट तरारी, बेलागंज, इमामगंज और रामगढ़ पर हुए उपचुनाव का मतगणना जारी है। रामगढ़ में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है।

Ramgarh assembly seat- फोटो : social media
Bihar by election result: बिहार विधानसभा के चार सीटों पर हुए उपचुनाव का मतगणना जारी है। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती जारी है। बिहार के उपचुनाव के पहले रुझान की बात करें तो एनडीए और महागठबंधन एक दूसरे को कांटे की टक्कर दे रहे हैं। बता दें कि, बिहार के चार तरारी, बेलागंज, इमामगंज और रामगढ़ पर 13 नवंबर को उपचुनाव हुआ। वहीं आज यानी 23 नवंबर को मतगणना जारी है।
रामगढ़ में छठे राउंड में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। छठे राउंड में भाजपा प्रत्याशी ने लीड ले लिया है। रामगढ़ में अब भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी 368 वोट से आगे चल रहे हैं। उन्हें 35688 वोट मिले हैं। दूसरे नबंर पर सतीश कुमार यादव हैं जिन्हें 35320 वोट मिले हैं। जबिक छठे राउंड के बाद राजद प्रत्याशी रेस से बाहर होते नजर आ रहा हैं। उन्हें मात्र 21292 मत मिले हैं।
Editor's Picks