Bihar by election result: इमामगंज में पांचवें राउंड की गिनती खत्म, जीतनराम मांझी की बहू आगे या पीछे, देखिए 10.30 बजे का लाइव अपडेट
Bihar by election result: बिहार के चार विधानसभा सीट तरारी, बेलागंज, इमामगंज और रामगढ़ पर हुए उपचुनाव का मतगणना जारी है। इमामगंज में पांचवे राउंड का रिजल्ट सामने आ गया है।

Imamganj assembly seat- फोटो : social media
Bihar by election result: बिहार विधानसभा के चार सीटों पर हुए उपचुनाव का मतगणना जारी है। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती जारी है। बिहार के उपचुनाव के पहले रुझान की बात करें तो एनडीए और महागठबंधन एक दूसरे को कांटे की टक्कर दे रहे हैं। बता दें कि, बिहार के चार तरारी, बेलागंज, इमामगंज और रामगढ़ पर 13 नवंबर को उपचुनाव हुआ। वहीं आज यानी 23 नवंबर को मतगणना जारी है।
इमामगंज में पांचवे राउंड की गिनती के बाद दीपा मांझी आगे चल रही हैं। पांचवे राउंड की गिनती के बाद दीपा मांझी 585 मतों से आगे चल रही हैं। दीपा मांझी को 20653 वोट मिले हैं तो वहीं दूसरे नबंर पर रोशन मांझी हैं। जिन्हें 20068 वोट मिले हैं। तीसरे नबंर पर जन सुराज के जितेंद्र पासवान जिन्हें 15608 मत मिले हैं।
Editor's Picks