Parshuram Jayanti 2025: भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर छातापुर में भव्य ब्राह्मण सम्मेलन का होगा आयोजन, वीआईपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा सहित सैकड़ों लोग करेंगे शिरकत
Parshuram Jayanti 2025: भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के मौके पर सुपौल के छातापुर में ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा. जिसमें विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे....पढ़िए आगे

SUPAUL : 30 अप्रैल 2025 को भगवान परशुराम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर छातापुर में एक भव्य ब्राह्मण सम्मेलन एवं सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह ऐतिहासिक कार्यक्रम शाम 4:30 बजे से प्रारंभ होगा, जिसका आयोजन स्थल स्व. श्याम नारायण मिश्र निवास, एस.एन.पी. स्कूल के सामने, बलुआ बाज़ार, छातापुर है। इस समारोह में छातापुर सहित पूरे क्षेत्र के ब्राह्मण बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति दर्ज होगी।
यह आयोजन न केवल भगवान परशुराम के जीवन और आदर्शों को स्मरण करने का अवसर है, बल्कि ब्राह्मण समाज की एकता, संस्कृति और आत्मगौरव को मजबूती देने का संकल्प भी है। इस मौके पर विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे, जो सदैव ब्राह्मण समाज की गरिमा, अधिकार और संगठन के लिए संघर्षरत रहे हैं।
बताते चलें की भगवान परशुराम विष्णु भगवान के छठवें अवतार हैं। परशुराम जयंती भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है। स्कंद पुराण व भविष्य पुराण के अनुसार, भगवान परशुराम का जन्म त्रेतायुग में वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन प्रदोषकाल समय में हुआ था। भगवान परशुराम का जन्म माता रेणुका के गर्भ से हुआ था, जो आज भी अजर अमर माने जाते हैं।