मोकामा इलाके में दो दिन से लापता शख्स का मिला शव, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

परिजनों के मुताबिक, रामप्रवेश सिंह 18 सितंबर की रात मवेशियों की खरीद-बिक्री के सिलसिले में घर से निकले थे। आरोप है कि इसी दौरान कुछ लोगों ने उन्हें शराब पिलाई और पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी।

Body found in Maranchi, Mokama- फोटो : news4nation

Bihar News :  पटना जिले के मोकामा स्थित मरांची थाना क्षेत्र के नौ भैया टोला से 18 सितंबर से लापता रामप्रवेश सिंह का शव रविवार सुबह भगत टोला से बरामद किया गया। शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई।

परिजनों के मुताबिक, रामप्रवेश सिंह 18 सितंबर की रात मवेशियों की खरीद-बिक्री के सिलसिले में घर से निकले थे। आरोप है कि इसी दौरान कुछ लोगों ने उन्हें शराब पिलाई और पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी।

रविवार की सुबह भगत टोला में शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची मरांची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है।

फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हत्या के आरोपों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

रविशंकर की रिपोर्ट