Love You Police Mama: चोरों का लेटरबम..लव यू पुलिस मामा,आपसे तेज हैं..8 घरों में की चोरी 2 में बाकी.. चिठ्ठी लिख कर पुलिस को किया चैलेंज

Love You Police Mama: चोरो ने चिठ्ठी लिख कर पुलिस को चैलेंज किया है, पुलिस कैंप से महज 10 कदम की दूरी पर 10 में से 8 घरों को निशाना बनाया है।

Love You Police Mama
चोरों का लेटरबम- फोटो : Reporter

Love You Police Mama: चोरों ने पुलिस को चुनौती देते हुए फिल्मी अंदाज़ में एक पत्र छोड़ा, जिसमें लिखा था, "आई लव यू पुलिस मामा, हम आपसे तेज़ हैं।" इसके बाद उन्होंने दिनदहाड़े चोरी की घटना को अंजाम दिया।पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र में हुई इस घटना और चोरों के पत्र ने इलाके में सनसनी फैला दी है। लगातार हो रही चोरियों से लोग रात में जागने को मजबूर हैं, वहीं पुलिस अभी भी खाली हाथ है। दो सप्ताह में आठ घरों में चोरी कर चोर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। आज उन्होंने चोरी के बाद पुलिस के नाम पत्र लिखकर अपनी चुनौती दोहराई है। यह घटना बड़कागांव में हुई है।

मोतिहारी के पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के बड़का गांव में पिछले दो सप्ताह में 10 घरों में हुई चोरियों का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है। इसी बीच, चोरों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती देते हुए रामायण सिंह के घर में चोरी की। उन्होंने पुलिस के लिए एक चिट्ठी भी छोड़ी, जिसमें स्पष्ट रूप से लिखा था - "आई लव यू पुलिस मामा, हम आपसे तेज़ हैं।" इस तरह चोरी और फिर पत्र लिखकर पुलिस को चुनौती देने के बाद मोतिहारी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। पत्र में आगे लिखा है कि देखने में यह गरीब प्रतीत होता है, लेकिन सामान पूरा मिला, विजय सिंह से थोड़ा कम।.... चोरों की यह चुनौती पुलिस के लिए एक स्पष्ट अपमान है। 

दरअसल, मोतिहारी जिले के पकड़ी दयाल थाना क्षेत्र के बड़कागांव में इन दिनों अजीबोगरीब माहौल है। आमतौर पर लोग रात में घरों में ताला लगाते हैं, लेकिन इस गांव में दिन में भी लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हैं। पिछले 10 दिनों में लगातार 10 चोरियों ने ग्रामीणों की रातों की नींद उड़ा दी है। चोरों के आतंक से लोग इतने डरे हैं कि अब वे दिन में भी घरों में ताला लगाकर रहते हैं। ग्रामीणों का मानना है कि जब तक पुलिस कोई ठोस कार्रवाई नहीं करती, उनका डर बना रहेगा।

वहीं एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर गांव में पुलिस कैंप कर रही है. लेकिन हैरानी की बात यह है कि जिस घर में चोरी हुई, वह पुलिस कैंप से महज 10 कदम की दूरी पर है. इसके बावजूद चोरों ने बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दिया. इस घटना के बाद गांव में डर और गुस्सा दोनों है.

चोरों की हिम्मत इतनी बढ़ गई है कि वे साधु-संतों के घरों को भी निशाना बना रहे हैं। आम लोगों के अलावा, गांव के मंदिरों और आश्रमों में भी चोरियां हुई हैं। इससे श्रद्धालु और साधु-संत भी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। ग्रामीणों ने चोरों से निपटने के लिए घरों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाने शुरू कर दिए हैं। गांव के युवा रात भर पहरा दे रहे हैं। फिर भी, बड़का गांव में एक और चोरी की घटना ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

रिपोर्ट- हिमांशु कुमार



Editor's Picks