पटना का तीन लाख का इनामी अपराधी बेंगलुरु से गिरफ्तार, छोटे सरकार हत्याकांड में STF को बड़ी सफलता

STF को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों अपराधी बेंगलुरु में छिपकर रह रहे हैं। STF की टीम ने बेंगलुरु स्टेट इंटेलिजेंस पुलिस के सहयोग से कोडिगेहल्ली थाना क्षेत्र में छापेमारी कर दोनों को पकड़ लिया।

Bihar STF- फोटो : news4nation

Bihar STF : बिहार STF ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पटना जिले के दो कुख्यात और इनामी अपराधियों को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में 3 लाख रुपये का इनामी मनोज सिंह और 1 लाख रुपये का इनामी माणिक सिंह शामिल हैं।


STF को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों अपराधी बेंगलुरु में छिपकर रह रहे हैं। इसके बाद STF की टीम ने बेंगलुरु स्टेट इंटेलिजेंस पुलिस के सहयोग से कोडिगेहल्ली थाना क्षेत्र में छापेमारी कर दोनों को पकड़ लिया। पुलिस ने इनके पास से 11,290 रुपये नकद, सोने का हार, 8 डोंगल, 9 एंड्रॉयड मोबाइल, 3 कीपैड मोबाइल समेत कई सामान बरामद किए हैं। 


पुलिस के अनुसार, दोनों अपराधियों पर कई गंभीर मामले दर्ज हैं। बताया गया है कि 15 दिसंबर 2023 को दानापुर कोर्ट परिसर में कैदी छोटे सरकार की गोली मारकर हत्या करवाई गई थी, जिसमें दोनों की भूमिका सामने आई थी। वहीं मार्च 2025 में नौबतपुर में मनीष कुमार उर्फ मनु की हत्या में भी दोनों आरोपी बताए गए हैं।


STF के मुताबिक, मनोज सिंह पर 20 से अधिक और माणिक सिंह पर 17 से अधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल दोनों को ट्रांजिट रिमांड पर पटना लाया जा रहा है।