Bihar Crime: बदमाशों ने तलवार-रॉड से किया हमला, एक ही परिवार के 5 लोग घायल, मारपीट का LIVE VIDEO वायरल, 2 गिरफ्तार

Bihar Crime: एक ही परिवार के लोगों पर तलवार, लोहे के रॉड और लाठी-डंडे से किए गए जानलेवा हमले का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। ....

बदमाशों ने तलवार-रॉड से किया हमला- फोटो : reporter

Bihar Crime: बिहार में गुंडई कम होने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला वैशाली का है। एक ही परिवार के लोगों पर तलवार, लोहे के रॉड और लाठी-डंडे से किए गए  जानलेवा हमले का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वैशाली बिदुपुर थाना क्षेत्र के गणिनाथ गांव में एक ही परिवार के लोगों पर तलवार, लोहे के रॉड और लाठी-डंडे से किए गए कथित जानलेवा हमले का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना में एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि छह अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

पीड़ित धीरेंद्र कुमार के अनुसार, 21 सितंबर की शाम करीब 4 बजे वह अपने दरवाजे पर बैठे थे। इसी दौरान गांव के प्रमोद राय, सनोज कुमार उर्फ बल्ला, प्रवीण कुमार उर्फ भोलू और नवीन कुमार समेत करीब 10 लोग कथित तौर पर तलवार, लोहे के रॉड और लाठी-डंडे लेकर वहां पहुंचे। आरोप है कि हमलावरों ने आते ही धीरेंद्र कुमार और उनके परिजनों के साथ मारपीट शुरू कर दी।

प्राथमिकी के मुताबिक, प्रमोद राय ने कथित तौर पर तलवार से धीरेंद्र कुमार के सिर पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। भाई को बचाने पहुंचे पंकज कुमार पर सनोज कुमार उर्फ बल्ला ने कथित तौर पर लोहे के रॉड से हमला किया, जिससे उनका सिर फट गया।

शोर सुनकर मौके पर पहुंचे चचेरे भाई रौशन कुमार पर भी प्रवीण कुमार उर्फ भोलू द्वारा तलवार से सिर पर वार करने का आरोप है। इसके बाद मनीष कुमार को बचाने के दौरान उनके सिर पर हथौड़े से हमला किए जाने की बात प्राथमिकी में कही गई है। चाचा राजेश कुमार के साथ भी मारपीट करने का आरोप लगाया गया है।

घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कथित तौर पर मारपीट और अफरातफरी का दृश्य दिखाई दे रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए प्रमोद राय और सनोज कुमार उर्फ बल्ला, दोनों निवासी गणिनाथ, को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, मामले में नामजद और अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

रिपोर्ट- ऋषभ कुमार