पत्नी के सिर में गोली मारकर की हत्या, छोटी सी बेटी से छीन लिया मां का गोद, सामने आई कत्ल की वजह
jahanabad - खबर जहानाबाद जिले से जुड़ी है, जहां एक युवक ने पत्नी के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी पति फरार हो गया। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृत विवाहिता का नाम प्रतिमा कुमारी(26 साल) बताया है, जबकि आरोपी पति का नाम अनूप चौधरी बताया गया है।
हत्या की यह घटना जिल के मखदूमपुर के विशुनगंज थाना क्षेत्र के अल्लागंज की है। जहां सोमवार सुबह पति अनूप चौधरी ने किसी विवाद को लेकर पत्नी गोली मारकर हत्या कर दी है। हत्या के बाद हुआ फरार हो गया है।
ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को इसकी सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलने पर विशुनगंज थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। शव घर के अंदर एक कमरे में पलंग के नीचे पड़ा था। माथे पर दो गोली मारी गई थी। रक्त भी पूरी तरह सूख चुका था। पुलिस के द्वारा इसकी सूचना उसके मायके के परिवार के लोगों को दी गयी।
दो साल पहले हुई शादी, दंपती की एक बेटी
मृतका का मायके गया जिले के कोच गांव में है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका की शादी 2023 में हुई थी और उसकी एक बच्ची है। सूचना मिलने के बाद उसके मायके के लोग पहुंचे। उन लोगों की उपस्थिति में शव को पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद भेजा गया है।
दहेज के लिए पत्नी को करता था प्रताड़ित
हत्या को लेकर मृतका के भाई निरंजन कुमार के द्वारा आवेदन दिया गया है। जिसमें बताया गया है कि शादी के बाद से ही दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। प्रतिदिन कोई ना कोई बहाना बनाकर मारपीट किया करता था। समझने का काफी प्रयास किया गया था। लेकिन उन्होंने अंत में हत्या कर दी।
पुलिस ने शुरू की जांच
इस संबंध में थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में प्राथमिक की दर्ज कर दी गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपित को गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।