पटनासिटी में युवक की गला रेतकर हत्या, CCTV में कैद हुआ मामला, मचा हड़कंप

मृतक की बेटी ने अपने फुफेरे भाई मोहम्मद अयाज़ पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों के मुताबिक, मृतक और आरोपी एक ही मकान में रहते थे।

murder in Patna City- फोटो : news4nation

Bihar Crime News :  पटनासिटी के चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत विवेकानंद कॉलनी मोड़ के पास गुरुवार को एक व्यक्ति की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मोहम्मद रईस के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद चौक थाना की टीम मौके पर पहुंची।


मृतक की बेटी ने अपने फुफेरे भाई मोहम्मद अयाज़ पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों के मुताबिक, मृतक और आरोपी एक ही मकान में रहते थे। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद वारदात को अंजाम दिया गया।


मोहम्मद रईस कपड़ों में रफू करने का काम करता था और साधारण जीवन जीता था। घटना के बाद आरोपी मोहम्मद अयाज़ फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


चौक थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।


रजनीश की रिपोर्ट