Jharkhand News: थानेदार को मंहगी पड़ गयी आशिकी, लड़की को घर से उठाने के जुर्म में लिया गया एक्शन
Jharkhand News: झारखंड के धनबाद थाना क्षेत्र के बिनोद नगर में रहने वाली एक महिला के घर रात में घुसने के आरोप में घनुडीह ओपी प्रभारी सोनू कुमार को पद से हटा दिया गया है।...पढ़िए आगे

Dhanbad: झारखंड पुलिस के एक थानेदार को रात में एक महिला के घर घुसने के आरोप में विभाग ने कार्यवाई करते हुए उस थानेदार को घनुडीह के प्रभारी के पद से हटाकर हरिहरपुर थाना में जेएसआई बना दिया है।
जबरन ले गया थाना
प्राप्त जानकारी के अनुसार धनबाद के घनुडीह ओपी प्रभारी सोनू कुमार ने धनबाद थाना क्षेत्र के बिनोद नगर में रहने वाली एक महिला के घर रात में अपनी वर्दी का रौब झाड़ते हुए घुसा और जबरन थाना ले गए। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि सोनू उनकी बेटी को पसंद करते हैं और वह पुत्री से शादी करना चाहते हैं।
बिना महिला पुलिस के पहुंचा महिला के घर
इसी बात का विरोध करने पर दारोगा सोनू कुमार भड़क गया और घनडीह छोड़ कर अपने पूर्व पदस्थापना वाले धनबाद थाना पहुंच कर यहां कि गश्ती पार्टी के साथ अपनी प्रेमिका के घर बिनोद नगर आ गया और रात में बिना महिला पुलिस के महिला के घर पहुंचकर दारोगा ने जबरन महिला, उनकी पुत्री और पुत्र को उठाकर रात में धनबाद ले आया।
विभाग ने लिया एक्शन
इस मामले पर एसएसपी ने बड़ा एक्शन लेते हुए थाना प्रभारी सोनू कुमार को थाना प्रभारी के पद से हटाकर हरिहरपुर थाना का जेएसआई बना दिया है। सोनू कुमार पर आरोप है कि उसने बिना किसी महिला पुलिस के एक महिला के घर घुसकर उस महिला और उसकी बेटी को थाना ले आए थे। नियम के अनुसार अगर पुलिस रात में किसी महिला के घर उसे गिरफ्तार करने के लिए जा रही है तो उसके साथ महिला पुलिस का होना अनिवार्य है।
अभिषेक-सुमन की रिपोर्ट