Jharkhand News: हेमंत सोरेन चुने गए झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष,शिबू सोरेन बनाए गए संस्थापक संरक्षक

Jharkhand News: झारखंड मुक्ति मोर्चा के 13वें केंद्रीय महाधिवेशन के दूसरे दिन मंगलवार को झारखंड के सीएम सह पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को केंद्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वही शिबू सोरेन झामुमो के संस्थापक संरक्षक बनाए गए हैं।

Jharkhand News: हेमंत सोरेन चुने गए झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष,शिबू सोरेन बनाए गए संस्थापक संरक्षक
हेमंत सोरेन चुने गए झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष- फोटो : SOCIAL MEDIA

Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा के 13वें केंद्रीय महाधिवेशन के दूसरे दिन मंगलवार को शिबू सोरेन को झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक संरक्षक की जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री सह झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को केंद्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। 38 साल बाद झारखंड के पूर्व सीएम और झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन ने यह पद छोड़ दिया है।

नयी भूमिका में दिखेंगे शिबू सोरेन

दिशोम गुरु शिबू सोरेन अब नयी भूमिका नजर आएंगे। झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक संरक्षक के रुप में वे पार्टी को अपने अनुभवों का लाभ देते रहेंगे। वहीं पार्टी में उनकी जगह झारखंड के मुख्यमंत्री और उनके पुत्र हेमंत सोरेन ने लिया है। शिबू सोरेन ने उन्हें पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी।

सत्ता नहीं जनता है महत्वपूर्ण

केंद्रीय अध्यक्ष की जिम्मेवारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारी पार्टी झारखंड के विकास के लिए तत्पर है और यही कारण है कि हमने दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा करने वाली भाजपा को भी विधानसभा चुनाव में पटकनी दी और जनता के प्यार और विश्वास की बदौलत सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरे। उन्होंने झारखंड की जनता को भरोसा दिलाते हुए कहा कि उनके लिए सत्ता नहीं जनता महत्वपूर्ण है। उनकी पार्टी जनता के हितों की रक्षा के लिए हमेशा प्रयासरत रहेगी।

Editor's Picks