Jharkhand PoliceTransfer-Posting: रांची में कांके थाना प्रभारी समेत इतने पुलिस निरीक्षकों का हुआ तबादला,देखे लिस्ट

Jharkhand PoliceTransfer-Posting
रांची में पुलिस निरीक्षकों का हुआ तबादला- फोटो : NEWS 4 NATION

N4N डेस्क: झारखण्ड की राजधानी रांची में पुलिस उप महानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के आदेश से पुलिस पदाधिकारियों के तबादले किए गए है. पुलिस निरीक्षक स्तर के 3 पदाधिकारियों का तबादला कर दिया गया है. रांची जिला आदेश के अनुसार राँची जिलाबल के सुशील कुमार, प्रकाश रजक, और रणविजय शर्मा पुलिस पदाधिकारियों को प्रशासनिक कारणों एवं कुशल कार्य संचालन हेतु तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित करते हुए नाम के सामने अंकित प्रतिष्ठान में पदस्थापित किया जाता है। निर्देश दिया जाता है कि अविलम्ब नव पदस्थापन स्थल में योगदान देकर अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित करेंगे. 


हटाए गए कांके थाना प्रभारी

जारी आदेश के अनुसार अबतक कांके थाना प्रभारी रहे सुशील कुमार को पुलिस केंद्र रांची भेज दिया गया है. वही तमाड़ अंचल के पुलिस निरीक्षक प्रकाश रजक को कांके का थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक नियुक्त किया गया है. वही पुलिस केंद्र रांची में पदस्थापित पुलिस निरीक्षक रणविजय शर्मा का ट्रांसफर करते हुए तमाड़ अंचल का पुलिस निरीक्षक नियुक्त किया गया है.