कैमूर में पोखर में डूबने से किशोरी की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

KAIMUR : जिले के सोनहन थाना क्षेत्र के तमाढी गांव में पोखरा में डूबने से एक किशोरी की मौत हो गई है। मृतक किशोरी सोनहान थाना क्षेत्र के तमढी गांव निवासी रामा शंकर सिंह की 12 वर्षिय पुत्री काजल कुमारी बताई जाती है। परिजनों ने बताया कि किशोरी स्कूल से आने के बाद खेलने के लिए पोखरा में नहाने चली गई थी। जहाँ उसकी डूबने से मौत हो गयी।


जब काफी देर बाद घर नहीं आई तो घर वाले परेशान होकर खोजबीन करने लगें। लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसी दौरान जब पोखरा में गोताखोरों द्वारा खोजबीन किया गया तो किशोरी का शव बरामद किया गया। जिसके बाद परिजनों द्वारा उसे आनन फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहाँ चिकित्सक ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। 

जिसके बाद परिजनों में चीख पुकार मच गया,जिसके बाद परिजनों द्वारा स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दिया गया। जहाँ मौके पर पहुँची पुलिस ने शव का पंचनामा करते हुए शव को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जहाँ पुलिस और परिजनों के द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। वहीं मृतक किशोरी के पिता ने जिला प्रशासन से सरकारी मुआवजा देने का मांग किया गया है।

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट