बेतिया में झंडोत्तोलन के बाद हुड़दंगबाजों ने लहराया हरा झंडा, लगाये आपत्तिजनक नारे, पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

BETTIAH : एक तरफ देश जहाँ स्वतंत्रता दिवस की 76 वीं वर्षगांठ मना रहा है। जिले के सभी प्रखंड मुख्यालय में आजादी के पावन अवसर पर पूरे सम्मान के साथ झंडोत्तोलन किया गया। वहीँ दूसरी तरफ मझौलिया प्रखंड के सीताराम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लालसरैया में हुड़दंगबाजों ने झंडोत्तोलन के बाद मुहर्रम का झण्डा लेकर कथित रूप से पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाया। 

यह घटना विद्यालय परिसर में ही घटित हुई है। जहां प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हुड़दंगबाज इस शर्मनाक घटना को अंजाम दे रहे थे। लेकिन प्रधानाध्यापक अशोक कुमार इससे बेखबर छात्रों के बीच खुरमा बांट रहे थे। इस घटना की खबर इलाके में आग की तरह चारों तरफ फैल गई। सभी लोग विद्यालय की तरफ दौड़ पड़े।आक्रोशित लोगों ने इस घटना का जबरदस्त विरोध किया तथा पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर थानाध्यक्ष अभय कुमार सअनि संजय कुमार पप्पु जी दुबे, बिहारी प्रसाद निराला, अजय कुमार सिंह, अनुज कुमार आदि दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच स्थिति को संभालने का प्रयास किया। 

इसी दौरान एक हुड़दंगबाज शाहिद हसन वल्द इजहार मियां साकिन जौकटिया चौक पुलिस के हत्थे चढ़ गया। जिसको हिरासत में लेकर पुछताछ की जा रही है। थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि हिरासत में लिये गये आरोपी ने कुछ अन्य अपने साथियों का नाम बताया है। पुलिस इस मामले की गहनता पूर्वक जांच में जुट गई है। घटना के बाद पुलिस घटनास्थल पर कैम्प कर रही है। 

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रधानाध्यापक अशोक कुमार की लापरवाही के कारण प्रायः ऐसी घटनाये घटित होती रहती है। जबकि प्रधानध्यापक अशोक कुमार का कहना है कि ग्रामीणों द्वारा उक्त हुड़दंगबाज को पकड़कर पुलिस प्रशासन को सौंपा गया है। घटना से उत्पन्न स्थिति को लेकर पुलिस प्रशासन को अवगत करा दिया गया है। उन्होंने कहा की प्रशासन अपने दायित्व का निर्वहन कर रहा है।

बेतिया से आशीष कुमार की रिपोर्ट