बहन के अंतरजातीय विवाह से नाराज भाई ने की बहनोई की गोली मारकर हत्या, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

PATNA : पटना से सटे मसौढ़ी के खरांट के समीप स्कोर्पियो सवार एक शख्स की गोली मारकर हत्या मामले में मुख्य आरोपी ऋत्विक कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ के बाद मामले का खुलासा हुआ है।
पुलिस का कहना था कि आरोपी की बहन ने जहानाबाद के रहने वाले अरुण कुमार से अंतरजातीय विवाह किया था। इस बात से ऋत्विक नाराज रहता था। कई बार उसने अपनी बहन को रिश्ता तोड़ने की भी बात कही। बहन द्वारा इनकार करने पर उसने अरुण को रास्ते से हटाने का फैसला किया।
घटना के दिन अरुण और आरोपी ऋत्विक स्कोर्पियो पर सवार होकर बिहटा से जहानाबाद लौट रहे थे। रास्ते मे ऋत्विक ने अपने बहनोई अरुण के सिर में दो गोली मारी। जिससे अरुण की मौत हो गई। घटना के बाद ऋत्विक फरार हो गया। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबुल किया है।
पटना से सुजीत कुमार की रिपोर्ट