Bihar Land Survey: अब जमीन का खतियान निकालने के लिए ऑफिस नहीं जाना होगा,घर बैठे बैठे सारे जमीन के सारे कागज आपके पास होंगे...
PATNA : बिहार में भूमि सर्वेक्षण शुरू होने के बाद से जमीन मालिकों को अभिलेखागारों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। जिसको लेकर लगातार जिलों से शिकायतें सामने आ रही थी। जिसके बाद अब भूमि सर्वे में बड़ा बदलाव किया गया है. जिसके बाद जमीन के आवेदन और खतियान को एकत्रित करने के लोगों को अब परेशानी नहीं होगी। उन्हें घर बैठे ही जमीन से जुड़ी कागजात ऑनलाइन उपलब्ध हो जाएगी.
सभी कागजात को किया गया ऑनलाइन
बिहार सरकार अब जमीन से जुड़ी कागजात ऑनलाइन उपलब्ध करा रही है. विभाग के वेबसाइट पर लॉगिन कर आवेदन करना होगा और कुछ शुल्क का भुगतान करने के बाद अब घर बैठे लोगों को अपने जमीन से जुड़ी कागजात, खतियान के बारें में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। लोग घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सर्टिफ़ाइड कागजात प्राप्त कर सकते हैं। इस फ़ैसले से लोगों को काफी हद तक सहूलियत मिलेगी.ऑनलाइन व्यवस्था से लोगों का समय और पैसा दोनों बचेगा
इससे पहले लोगों को अपने जमीन से जुड़े कागज़ात के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था. जमीन से जुड़ी आवेदन या कागजात के लिए लोगों को जिला भू- अभिलेखागार के दफ्तर में घंटों लाइन में लगना पड़ता था। उसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाट था.