भाजपा एमएलसी का आरोप - BJP नेताओं को निशाना बना रहे हैं राजद के लोग, एक दिन पहले राजद प्रखंड अध्यक्ष ने मारी थी गोली

भाजपा एमएलसी का आरोप - BJP नेताओं को निशाना बना रहे हैं राजद के लोग, एक दिन पहले राजद प्रखंड अध्यक्ष ने मारी थी गोली

KATIHAR : कटिहार में भाजपा एमएलसी अशोक अग्रवाल ने लगाया बड़ा आरोप कहा कटिहार के खासकर बारसोई अनुमंडल में भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं को  टार्गेट बनाया जा रहा है। 

उन्होंने इशारों इशारों में अन्य दलों के हिंदू राजनेता को भी टार्गेट करने की बात को उदहारण के साथ रखते हुए कदवा में भाजपा समर्थक राम प्रसाद राय पर कदवा के ही राजद के  प्रखंड अध्यक्ष द्वारा गोली मार कर जानलेवा हमला के जिक्र करते हुए कहा कि जंगल राज की स्थिति है, उन्होंने प्रशासन और सरकार से ऐसे मामलों को लेकर कठोर कार्रवाई का मांग किया।

RJD ने पूरे मामले से झाड़ा पल्ला

 जबकि एमएलसी के इस आरोप पर सफाई देते हुए राजद के जिला अध्यक्ष इशरत प्रवीण ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि कदवा के घटना में जिस पर आरोप लगाया जा रहा है। उसको राजद पहले ही उसे पार्टी से निकल चुका है और अब वो राजद में है ही नहीं, इसलिए ऐसा आरोप निराधार है।

 राजद जिला अध्यक्ष इशरत प्रवीण ने मांग करते हुए कहा कि प्रशासन को इस मामले में जो भी दोषी हैं उसे पर कार्रवाई करना चाहिए, कुल मिलाकर बढ़ते अपराध के आरोप पर पक्ष विपक्ष की राजनीति से जिला की राजनीति गर्म है।

बता दें कि एक दिन पहले राजद प्रखंड अध्यक्ष द्वारी भाजपा समर्थक पीडीएस संचालक को गोली मार दी गई थी, जिसके बाद उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।