BJP के पंचायत अध्यक्ष की पीट-पीटकर हुई हत्या, विरोध में शव को सड़क पर लोगों ने किया प्रदर्शन

SUPAUL : खबर सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र से जुड़ी है, जहां भाजपा के पंचायत अध्यक्ष को उनके ही पड़ोसी ने पीट-पीटकर मार डाला है। भाजपा नेता की मौत के बाद अब यहां ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया है और परिजनों के साथ शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। ग्रामीणों की मांग है कि मामले में आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की जाए। फिलहाल, पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। मृत भाजपा नेता का नाम राजेश मंडल बताया गया है।
21 मई को हुई मारपीट
मामला पिपरा थाना के थुमहा पंचायत अंतर्गत नवटोल गांव से जुड़ा हुआ है। जहां बीते 21 मई को भाजपा नेता के पड़ोसी के साथ जमीन विवाद हुआ था। जिसमें राजेश मंडल को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। जिसके बाद से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे पटना रेफर कर दिया गया, इस बीच इलाज के क्रम में ही पटना में राजेश मंडल की मौत हो गई।
बीते शुक्रवार को उसका शव वापस गांव पहुंचा,जिसके बाद रिजनों में कोहराम मच गया है। अक्रोशित परिजन शव को थुमहा बाजार में एन एच 327 ई पर रखकर सड़क को जाम कर दिया है। और प्रशासन से आरोपी के गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। अक्रोशित लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर अक्रोश का इजहार कर रहे हैं, इधर सड़क जाम के कारण घंटो आवाजाही प्रभावित हो गई है। इधर सड़क जाम की सूचना पर पिपरा सीओ रविंद्र चौपाल पिपरा थानाध्यक्ष विनोद कुमार पुलिस बल के साथ जाम स्थल पर पहुंच चुके हैं। और जामकर्ता को समझाने बुझाने का प्रयास कर रहे हैं।
बता दें राजेश मंडल भाजपा के पंचायत अध्यक्ष भी थे, साथ ही पिछले चुनाव में मुखिया के प्रत्याशी भी रह चुके हैं। उनके छह बच्चे भी हैं जिसमे पांच बेटी और एक बेटा हैं। राजेश की मौत के बाद परिवार वालों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है।