बिहार में बोधगया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ने हासिल किया पहला स्थान, चिकित्सा प्रभारी ने बताया गौरव की बात

 बिहार में बोधगया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ने हासिल किया पहला स्थान, चिकित्सा प्रभारी ने बताया गौरव की बात

BODHGAYA: बोधगया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ने बिहार में प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं इस अवसर पर चिकित्सा प्रभारी को पत्र देकर सम्मानित किया गया है। दरअसल, आयुष्मान भारत अभियान कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोधगया के चिकित्सा प्रभारी डॉ. मनोज कुमार को प्रशस्त्री पत्र देकर सम्मानित किया गया।

बता दें कि, राज्य स्तर पर बोधगया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उसी के मद्देनजर चिकित्सा प्रभारी को पटना सचिवालय के अधिवेशन भवन में सम्मानित किया गया है। इसके अलावा प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक दिलीप कुमार को भी आयुष्मान भारत अभियान में सराहनीय कार्य करने के उपरांत प्रशस्त्री पत्र देकर सम्मानित किया गया है।

इस अवसर पर चिकित्सा प्रभारी डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि बोधगया के लिए बहुत ही गौरव की बात है। बोधगया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को आयुष्मान भारत अभियान में अच्छे कार्य करने के उपरांत सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में चिकित्सा के क्षेत्र में बोधगया प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

गौरतलब हो कि बोधगया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिदिन दो सौ से तीन सौ मरीजों का उपचार कर दवाइयां दी जाती है। डॉ. मनोज कुमार के नेतृत्व में आशा के महिलाएं,एएनएम ,चिकित्सक के साथ साथ सफाईकर्मचारी,डाटा ऑपरेटर का भी मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार किया जाता है।