बेगूसराय में अपराधी बेलगाम, घर में लूटपाट के दौरान की अंधाधुंध फायरिंग, एक बेटे की मौत, पिता पुत्र हुए जख्मी

BEGUSARAI : बेगूसराय में अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। जहां अपराधियों ने लूटपाट करने के दौरान दो भाईयों को गोली मार दी। जिसमें छोटे भाई की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि बड़े भाई और पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना तेघरा थाना क्षेत्र के बनहारा गांव की है। मृतक युवक सुबोध राय के पुत्र अवनीश कुमार बताए जाते हैँ जबकि भाई रजनीश कुमार और पिता सुबोध राय घायल हैँ।


घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि तकरीबन 11:00 बजे रात में आधा दर्जन से अधिक अपराधी हथियार से लैश होकर घर पर लूटपाट के नियत से धावा बोल दिए और  लूटपाट करने लगे। इस दौरान जब इनलोगों ने विरोध किया तो अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में अवनीश कुमार की घटनास्थल पर ही गोली लगने से मौत हो गई। जबकि बडे भाई रजनीश कुमार को गोली लगने से बेहोश होकर वहीं पर गिर गए। जब इस घटना के बाद सुबोध राय के द्वारा भी विरोध किया गया तो उसे भी लाठी-डंडे से पीट-पीटकर अपराधियों के द्वारा अधमरा कर दिया। 

इतना ही नहीं जाते जाते उन अपराधियों ने ट्रैक्टर सहित घर का सारा सामान लूट कर चलते बने। फिलहाल इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वही गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। सुबोध राय ने बताया कि तकरीबन 11:00 बजे रात में सभी परिवार घर में थे। उसी दौरान आधा दर्जन से अधिक हथियार लैस अपराधी डकैती के नियत से घर पर धावा बोल दिया। जब लूटपाट का विरोध किया गया तो अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग करना शुरू कर दिया जिसमें घटनास्थल पर अवनीश कुमार की मौत हो गई जबकि रजनीश कुमार घायल हो गए। 

घर में रखे सारा सामान सहित ट्रैक्टर अपराधी लूट कर ले कर चले गए। फिलहाल तेघड़ा थाने के पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। वही तेघड़ा एसआई साहिब दयाल सिंह ने बताया कि तेघड़ा थाना अंतर्गत बनाहरा गांव में लूटपाट करने के दौरान अपराधियों ने दो भाई को गोली मार दिया। जिसमें छोटे भाई की मौत हो गई। जबकि बड़े भाई एवं पिता घायल है।फिलहाल पुलिस के द्वारा सारे बिंदुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है।

बेगूसराय से कृष्ण बल्लभ नारायण की रिपोर्ट