BIHAR NEWS : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग की हुई मौत, परिजनों ने आपसी विवाद में हत्या का लगाया आरोप

NALANDA : जिले के हरनौत प्रखंड के चेरो थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हो गई। हालांकि परिजन भूमि विवाद में हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मृतक की पहचान 73 वर्षीय राजकुमार यादव के रूप में की गयी है। 

मृतक के पुत्र नीतीश कुमार का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों से भूमि विवाद चल रहा था। इसी विवाद में उनकी हत्या की गई है। आरोपियों ने साक्ष्य छिपाने के लिए सड़क हादसा का रूप दिया है। जबकि जिस वाहन से उन्हें कुचला गया है। उस पर गांव के ही दो व्यक्ति बैठे हुए थे। बताया जा रहा है की चालक ने गमछा से अपना मुंह ढक रखा था।

थानाध्यक्ष अनुज राज सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों के हवाले कर दिया गया है।  पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा। परिजनों की लगाये गये हत्या के आरोप की भी जांच की जा रही है।

नालंदा से राज की रिपोर्ट