रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम राज्यपाल भी हुए शामिल, पटना के डाकबंगला चौक पर पहुंच कर लोगों को दी राम मंदिर बनने की बधाई

PATNA :  रामलला के प्राण परतिष्ठा कार्यक्रम में पटना के श्राराम चौक डाक बंगला  महामहिम राज्यपाल विश्वनाथ अर्लेकर पहुंचे। जहां वह कार्यक्रम का हिस्सा बने। इस दौरान उन्होंने सभी को राम मंदिर के उद्घाटन की बधाई दी। मंच पर सम्राट चौधरी सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे। वहीं श्रीरामलला के स्वागत आतिशबाजी ,और दीप प्रज्जवलित किए गए। पूरा वातावरण राममय नजर आया।
घरों और दुकानों के बाहर जलाए गए दीपक

अयोध्या में श्रीराम मंदिर के उद्घाटन के मौके पर पटना में भी लोगों ने खास बना दिया और घरों और दुकानों के बाहर दीपक से इस दिन को प्रकाशमय बना दिया। सड़कों पर लोग जय श्रीराम के नारे लगाते हुए नजर आए। वहीं पटना के कई मोहल्लों में भव्य जुलूस निकाले गए। मंदिरों में पूजा अर्चना की गई।