भागलपुर पहुंचे जदयू प्रदेश अध्यक्ष का सफाईकर्मियों ने किया घेराव, आश्वासन मिलने के बाद काम पर लौटे

BHAGALPUR : जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा अपने 2024 के चुनावी मुद्दे को लेकर भागलपुर पहुंचे। जहाँ कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। वही भागलपुर नगर निगम मायागंज अस्पताल सदर अस्पताल के तहत काम करने वाले सफाई कर्मियों ने अपनी कई मांगों को लेकर उनका घेराव किया।
सफाई कर्मियों ने कहा कि हम लोग विगत 18 वर्षों से भागलपुर में सफाई कर्मी का काम कर रहे हैं। लेकिन हम लोगों का अभी तक स्थाईकरण नहीं किया गया है और ना ही समय पर वेतन मिल पाता है। साथ ही हम लोगों को बेवजह परेशान किया जाता है। हम लोगों को शोषित किया जाता है। इससे हम लोगों को निजात दिलाया जाए।
बांका भागलपुर के प्रदेश सचिव सह प्रभारी डॉ संजय बाल्मीकि ने बताया कि हम लोगों ने उमेश सिंह कुशवाहा से अपनी मूलभूत सुविधाओं और अपने सम्मान के लिए वार्ता की है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि संविधान और देश की लड़ाई में हम आपके साथ हैं। आपका हक आपको दिला कर रहूंगा।
उमेश सिंह कुशवाहा के आश्वासन पर सफाई कर्मी अपने काम पर लौटे और उन्हें उमेश सिंह कुशवाहा के द्वारा दिए गए आश्वासन से उम्मीद है कि उन्हें वरीय पदाधिकारियों द्वारा शोषित और उपेक्षित नहीं किया जाएगा।
भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट