बोचहाँ उपचुनाव : राजद प्रत्याशी अमर पासवान के पक्ष में लवली आनंद ने किया जनसभा को संबोधित, राज्य और केंद्र सरकार पर साधा निशाना

MUZAFFARPUR : बोचहाँ विधानसभा उपचुनाव को लेकर सभी राजनैतिक पार्टियां जोर आजमाईश में जुट गयी है। इसके मद्देनजर यहाँ प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में आज पूर्व सांसद लवली आनंद राजद उम्मीदवार अमर पासवान के पक्ष में जन संपर्क अभियान में शामिल हुई। इस दौरान शेखपुर पंचायत में आयोजित जनसभा में लवली आनंद राज्य और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। 

उन्होंने कहा की राजद में हर समुदाय के लोगों को तरजीह मिलता है। राजद ए टू जेड की पार्टी है। लवली आनंद ने कहा की जब दिवंगत मुसाफिर पासवान एनडीए थे तो उनके निधन के बाद यह हक़ उनके बेटे को मिलना चाहिए था। लेकिन उनका हक़ नहीं दिया गया। ऐसा नहीं होना चाहिए था। 

वहीँ उन्होंने कहा की हर जाति और धर्म के लोगों के दिलों में आनंद मोहन राज करते हैं। लेकिन साजिश के तहत उन्हें जेल में रखा गया। सजा सुनाया गया। चौदह पंद्रह साल जेल में रहने के बाद भी उन्हें जेल से नहीं निकाला जा रहा है। उन्होंने कहा की यहाँ वीर कुंवर सिंह के परपौत्र की हत्या हो रही है। आरोपियों की क्यों नहीं स्पीडी ट्रायल कराई जा रही है। क्यों नहीं उनपर 302 का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।      

मुजफ्फरपुर से अरविन्द अकेला की रिपोर्ट