छपरा में जानलेवा साबित हो रहे डबल डेकर पुल के निर्माण कार्य से बने गड्ढे, ई-रिक्शा पलटने से गर्भवती महिला हुई जख्मी

छपरा से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां निर्माणाधीन डबल डेकर पुल लगातार हादसों का सबब बन रहा है। बताया जा रहा है कि विगत छह वर्षों से इस पुल पर हादसे होते आ रहे हैं। आए दिन इस रास्तें पर आम जन दुर्घटनाओं का शिकार होते हैं। वहीं शनिवार को भी इन रास्तों से गुजर रहा ई-रिक्शा हादसा का शिकार हो गया है। इस हादसे में एक गर्भवती महिला गंभीर रुप से घायल हो गई है।
जानकारी अनुसार शहर के राजेंद्र सरोवर के समीप डबल डेकर पुल निर्माण को लेकर बने गड्ढे में एक ई रिक्शा (टोटो) पलट गया। जिसमें एक गर्भवती महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों द्वारा उपचार के लिए सदर अस्पताल छपरा भेजा गया।
मामले को लेकर स्थानीय दुकानदार चंदन सिंह ने बताया कि यहां 4-5 ऑटो प्रतिदिन पलटते रहते हैं एवं इससे प्रतिदिन लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं। लेकिन प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। वहीं आज भी एक ऑटो पलट गया। उस ऑटो में एक गर्भवती महिला भी थी जो गंभीर रुप से घायल है। फिलहाल उसकी इलाज जारी है।
विदित रहे कि छपरा शहर में बन रहे डबल डेकर पुल को लेकर बैरिकेडिंग नहीं करने से आएं दिन वाहन चालक एवं राहगीर हादसे का शिकार हो रहे हैं।