मामूली विवाद में पुलिसकर्मी ने अपने तीन साथियों को मारी गोली, दो की मौत, एक गंभीर घायल

Desk. दिल्ली में एक पुलिस जवान ने अपने तीन साथियों को गोली मार दी। इसमें दो जवान की मौत हो गई है, जबकि तीसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं इस मामले की जांच में पुलिस जुट गयी है। मिली जानकारी के अनुसार मामूली विवाद में ही पुलिस जवान अपने तीन साथियों को गोली मार दी।

आरोपी जवान सिक्किम पुलिस से है। आरोपी ने घटना को अंजाम देने के बाद पास के पुलिस स्टेशन पर जाकर आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस ने मृतक जवानों के शव को कब्जे में लिया है, जबकि एक अन्य घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पिछले सप्‍ताह ही में इसी तरह की घटना जम्‍मू-कश्‍मीर में सामने आई थी, जब पुंछ के सुरनकोट में आर्मी के एक जवान ने नाराज होकर अपने साथियों पर गोली चला दी थी। इसमें दो जवानों की मौत हो गयी थी। साथ ही दो अन्‍य जावन भी घायल हो गए थे। घटना के बाद आरोपी जवान ने खुद को भी गोली मार ली थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी। 

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में भी भी ऐसी घटना घट चुकी है। सागरपारा की बीएसएफ की 117 बटालियन में मुख्य आरक्षक जॉनसन टोप्पो ने बीएसएफ के मुख्य आरक्षक एचजी शेखरन को गोली मार दी थी। बाद में उसने अपनी सर्विस राइफल से खुद को भी गोली मार ली थी। दोनों को तुरंत सागरपारा के नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया था, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।