NEW DELHI : 12 जनपथ में लगायी गयी दिवंगत रामविलास पासवान की मूर्ति, 8 अक्तूबर तक खाली करने का है आदेश

NEW DELHI : लोजपा नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री दिवंगत रामविलास पासवान के दिल्ली स्थित 12 जनपथ सरकारी आवास को खाली कराए जाने की अटकलों के बीच बंगले में उनकी एक मूर्ति लगा दी गयी है। बताते चलें की 8 अक्टूबर तक यह आवास खाली करने का सरकारी आदेश दिया गया है। 

रामविलास पासवान के निधन के बाद सरकारी आवास 12 जनपथ को खाली करने का आदेश दिया गया था। पिछले दिनों यह बंगला रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को आवंटित कर दिया गया है। जिसमें रामविलास पासवान पिछले 32 सालों से रहते थे। 

अब नए केंद्रीय मंत्रियों को बंगला अलॉट होना शुरू हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार खाद्य एवं प्रसंस्करण मंत्री पशुपति कुमार पारस को 7 तुगलक रोड एवं स्टील मंत्री आर सी पी सिंह को 8 तीस जनवरी मार्ग बंगला अलॉट हुआ है। हालाँकि इसके पहले दोनों मंत्रियों ने रामविलास पासवान का बंगला लेने से साफ तौर पर मना कर दिया था।

नई दिल्ली से धीरज कुमार की रिपोर्ट