गोपालगंज में नहर में हाथ धोने गए किशोर की डूबने से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

GOPALGANJ : जिले के बरौली थाना क्षेत्र के माड़नपुर गांव में स्थित नहर में हाथ धोने के दौरान पैर फिसलने से एक 12 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान कमालपुर गांव के रामेश्वर प्रसाद के 12 वर्षीय बेटा अमन कुमार के रूप में की गई।
घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि है मृतक अमन कुमार सोमवार की दोपहर नहर की तरफ गया था। इसी बीच वह हाथ पैर धोने के लिए नगर किनारे पहुंचा ही था की तभी उसका पैर फिसल जाने के कारण वह नहर में डूबने लगा। मौके पर मौजूद एक महिला ने उसके घर जाकर इसकी सूचना दी। अमन के डूबने की जानकारी मिलने के बाद उसके परिजन समेत गांव के दर्जनों लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। इसके बाद ग्रामीण नहर में कूदकर किशोर की खोजबीन करने लगे। करीब दो घंटों तक ग्रामीण उसकी तलाश किए। इसके बाद किशोर का शव मिला।
किशोर के डूबने की खबर मिलने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। वहीं मौके पर मौजूद परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। उधर, पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया। चिराई घर में पोस्टमार्टम होने के बाद पुलिस ने शव को उसके परिजनों के हवाले कर दिया।
मृतक के पड़ोस के चाचा ब्रजेश ने बताया कि उसके पिता सब्जी बेचते हैं। वह दो भाइयों में बड़ा था। उसकी एक बहन भी है। उधर, शव जब पोस्टमार्टम के बाद किशोर के दरवाजे पर पहुंचा तो परिजन शव से लिपटकर रोने लगे। शव देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ भी उसके दरवाजे पर जुट गई थी। इस संदर्भ में बरौली थानाध्यक्ष जयहिंद यादव ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
गोपालगंज से मनान अहमद की रिपोर्ट