भागलपुर में पुलिया तोड़कर फंसा ट्रक, बाल बाल बचे काँवरिया

BHAGALPUR : सूलतानगंज श्रावणी मेला के 20 वें दिन फतेहपुर गनगनिया पुलिया में बडा हादसा हुआ। जिसमें कई लोग बाल बाल बच गए हैं। बताते चले कि देर रात एक  ट्रक  फतेहपुर गनगनिया पुलिया को तोड दिया। जिससे लोग बाल बाल बच गए। घटना के बाद मौके पर से खलासी और चालक फरार हो गया। 

वहीँ घंटों सडक जाम होने पर मौके पर सीओ, विडिओ, थानाध्यक्ष पहुंचे। जिसके बाद वन वे रोड करते हुए जाम को हटाया गया। साथ ही पुलिस पदाधिकारी एंव पुलिस कर्मी को नियुक्त कर धीरे धीरे वाहन को आगे बढाया जा रहा है। पूर्व में भी बार बार घटना फतेहपुर गनगनिया पुलिया पर होने के बाद विधायक प्रो. ललित नारायण मंडल ने जिला पदाधिकारी को अवगत कराया गया था। 

तत्काल विधायक प्रतिनिधि संजय कुमार मंडल  ने अपने खर्च पर तत्काल  मरम्मती किया। अगर जिला पदाधिकारी इस ओर ध्यान नही देंगे तो बडा हादसा हो सकता है। मुंगेर से भागलपुर, देवघर जानेवाले मार्ग एक ही है। इस रूट से प्रतिदिन हजारों कांवरिया जाते हैं। ग्रामीण ने भी कहा कि देर रात यह हादसा होने पर कांवरिया वाहन बाल बाल बच गऐ थे। 

भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट