Bangkok train accident: बैंकॉक में भीषण हादसा! ट्रेन की टक्कर के बाद बस में लगी आग, 8 की मौत, 25 लोग घायल

Bangkok train accident: बैंकॉक में ट्रेन की टक्कर के बाद बस में लगी भीषण आग लग गई। इस हादसे में 8 लोगों की मौत और 25 घायल हो गए। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू की।

बैंकॉक हादसे में जिंदा जले यात्री- फोटो : social media

Bangkok train accident: थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में शनिवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक ट्रेन की टक्कर के बाद बस में भीषण आग लग गई, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई और 25 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।पुलिस के अनुसार, ट्रेन की टक्कर के बाद आग तेजी से फैल गई और बस के साथ आसपास मौजूद कई वाहनों को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बस, ट्रेन, कारें और मोटरसाइकिलें शामिल थीं।

घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग और बचाव दल को तुरंत मौके पर भेजा गया। बचावकर्मियों ने आग में फंसे लोगों को बाहर निकालने का काम शुरू किया। कई घायल लोगों को मलबे और क्षतिग्रस्त वाहनों से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।  अधिकारियों ने बताया कि दमकलकर्मियों ने काफी कोशिशों के बाद आग पर काबू पा लिया। इसके बाद भी राहत और बचाव कार्य जारी रहा। बचाव टीमें आसपास के वाहनों की जांच कर रही हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं कोई और व्यक्ति अंदर फंसा तो नहीं है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी

फिलहाल आग लगने और हादसे की असली वजह सामने नहीं आई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच एजेंसियां घटनास्थल से सबूत जुटा रही हैं और यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि यह हादसा कैसे हुआ। हादसे के बाद इलाके में यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने लोगों से घटनास्थल के आसपास सावधानी बरतने की अपील की है।