Earthquake News: सुबह सुबह डोली धरती, भूकंप के झटके से दहशत में घरे से भागे लोग, मचा हड़कंप

Earthquake News:

भूकंप के झटके से दहशत - फोटो : प्रतीकात्मक

Earthquake News: सुबह सुबह भूकंप के झटके से इलाका में दहशत फैल गई। लोग घरों से भागने लगे। बताया जा रहा है कि तड़के सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके भूकंप के लिहाज से अत्यंत संवेदनशील इलाकों में शामिल जम्मू-कश्मीर में महसूस हुए हैं। 

इतनी रही तीव्रता 

अधिकारियों के अनुसार, भूकंप सुबह करीब 5:35 बजे आया, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप का केंद्र बारामूला जिले के पत्तन इलाके में था और इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.6 मापी गई। भूकंप के समय लोग भीषण ठंड के बीच अपने घरों में सो रहे थे, तभी अचानक धरती डोलने लगी।

अब तक किसी नुकसान की सूचना नहीं

प्रशासन के मुताबिक, भूकंप से अब तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है। हालांकि, झटके महसूस होते ही कई लोग घरों से बाहर निकल आए। संबंधित विभागों को अलर्ट पर रखा गया है और स्थिति पर नजर बनाए रखी जा रही है।

भूकंप संभावित क्षेत्र में है जम्मू-कश्मीर

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर भूकंप के लिहाज से संवेदनशील जोन में आता है और यहां समय-समय पर हल्के से मध्यम तीव्रता के भूकंप आते रहते हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और किसी भी आपात स्थिति में सुरक्षा दिशा-निर्देशों का पालन करें।