Deadly attack on Farooq Abdullah: बाल-बाल बचे पूर्व सीएम, शादी समारोह में फारूक अब्दुल्ला पर जानलेवा हमला, आरोपी ने कहा- '20 साल से मारना चाहता था'
Deadly attack on Farooq Abdullah: जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला पर जानलेवा हमला हुआ है। फारूक एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे जहां एक उनपर आरोपी ने फायरिंग कर दी।
Deadly attack on Farooq Abdullah: जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला पर जानलेवा हमला हुआ है। फारूक अब्दुल्ला के मर्डर की साजिश रची गई और शादी समारोह में उनकी हत्या के नियत उनपर गोली भी चलाई गई। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। दहशत में लोग इधर उधर भागते नजर आएं। घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है। वहीं मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने हमलावर को तुरंत काबू कर लिया और पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
बाल बाल बचे फारूख
जानकारी अनुसार यह घटना जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके का है। जहां एक शादी समारोह के दौरान हुई। फायरिंग की इस घटना में फारूक अब्दुल्ला बाल-बाल बच गए। मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने हमलावर को तुरंत काबू कर लिया और पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार ग्रेटर कैलाश स्थित रॉयल पार्क में आयोजित एक विवाह समारोह में यह घटना हुई। उस समय समारोह में जम्मू-कश्मीर के डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी भी मौजूद थे। जैसे ही आरोपी ने पिस्तौल से फायरिंग की कोशिश की, सुरक्षा में तैनात पुलिस और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के कमांडो तुरंत हरकत में आ गए और हमले को नाकाम कर दिया। पुलिस ने हमलावर के पास से हथियार भी बरामद कर लिया है।
आरोपी की पहचान
पुलिस के मुताबिक हमलावर की पहचान कमल सिंह जामवाल के रूप में हुई है, जो जम्मू के पुरानी मंडी इलाके का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि उसका जन्म 1963 में हुआ था और ओल्ड सिटी इलाके में उसकी कई दुकानें हैं, जिनसे मिलने वाले किराए से वह अपना गुजारा करता है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने दावा किया है कि वह पिछले करीब 20 वर्षों से फारूक अब्दुल्ला को मारना चाहता था और यह उसका “पर्सनल एजेंडा” था। पुलिस के अनुसार जिस बंदूक से गोली चलाई गई, वह भी आरोपी की ही बताई जा रही है।
आरोपी ने तानी रिवॉल्वर
समारोह में मौजूद राकेश सिंह ने बताया कि यह शादी जम्मू और कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के लीगल सेल अध्यक्ष की बेटी की थी। उन्होंने कहा कि समारोह खत्म होने के बाद जब फारूक अब्दुल्ला जाने वाले थे, तभी एक व्यक्ति उनके पीछे आया और रिवॉल्वर तान दी। सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत उसे हटाया, जिसके बाद गोली ऊपर की ओर चल गई। जम्मू-कश्मीर सरकार के मंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फारूक अब्दुल्ला समेत सभी लोग सुरक्षित हैं। उन्होंने इसे सुरक्षा में गंभीर चूक बताया।
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं फारूक
डॉ. फारूक अब्दुल्ला जम्मू और कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष हैं और तीन बार जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उनके पिता शेख अब्दुल्ला भी राज्य के मुख्यमंत्री रहे थे। फारूक अब्दुल्ला का पहला कार्यकाल 1982 से 1984 तक रहा। इसके बाद वे 1986 से 1990 और 1996 से 2002 तक मुख्यमंत्री रहे। वे लोकसभा सांसद भी रह चुके हैं और 2009 से 2014 तक केंद्र सरकार में ऊर्जा मंत्री के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।