Former PM Arrested: पूर्व पीएम और पूर्व गृह मंत्री गिरफ्तार, नई सराकर की बड़ी कार्रवाई, कई नेताओं के आवास पर छापेमारी

Former PM Arrested: राजनीतिक गलियारों से बड़ी खबर सामने आ रही है। जनरेशन Z आंदोलन के दौरान हुई मौतों के मामले में पूर्व प्रधानमंत्री और नेपाली कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी ने देश में सियासी हलचल तेज कर दी है।

पूर्व पीएम गिरफ्तार - फोटो : social media

Former PM Arrested: नेपाल में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। नेपाल पुलिस ने शनिवार सुबह पूर्व प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली और नेपाली कांग्रेस नेता व पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक को सितंबर 2025 में हुए जनरेशन Z विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई मौतों के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। दोनों नेताओं पर गैर-इरादतन हत्या और आपराधिक लापरवाही के आरोप लगाए गए हैं।

गृह मंत्रालय के आदेश पर कार्रवाई 

पुलिस के अनुसार, ये कार्रवाई गृह मंत्रालय की औपचारिक शिकायत के बाद शुरू हुई जांच के तहत की गई है। यह जांच पूर्व विशेष न्यायालय की न्यायाधीश गौरी बहादुर कार्की की अध्यक्षता वाले आयोग की सिफारिशों पर आधारित है। आयोग ने अपनी रिपोर्ट मेंके. पी. शर्मा ओली, रमेश लेखक और तत्कालीन पुलिस महानिरीक्षक चंद्र कुबेर खापुंग को मुख्य रूप से जिम्मेदार ठहराया है।

10 साल तक हो सकती है सजा 

आयोग ने सिफारिश की है कि इन नेताओं पर नेपाल की राष्ट्रीय दंड संहिता की धारा 181 और 182 के तहत मामला दर्ज किया जाए, जिसमें अधिकतम 10 वर्ष तक की सजा का प्रावधान है। गौरतलब है कि सितंबर 2025 में नेपाल में युवा-प्रधान ‘जनरेशन Z’ आंदोलन ने व्यापक रूप ले लिया था। सोशल मीडिया पर प्रतिबंध और भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू हुआ यह विरोध जल्द ही देशव्यापी आंदोलन में बदल गया। 

जेन जी आंदोलन के कारण छीन गई थी कुर्सी 

8 सितंबर को काठमांडू सहित कई शहरों में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़पें हुईं, जिनमें कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि पूरे आंदोलन के दौरान मृतकों की संख्या 70 से अधिक बताई गई। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि सरकार ने शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर अत्यधिक बल प्रयोग किया, जिसमें कथित तौर पर गोलीबारी भी शामिल थी। इन घटनाओं के बाद राजनीतिक संकट गहराया और अंततः के. पी. शर्मा ओली की सरकार गिर गई, जिसके बाद उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था।