दुनिया में यहाँ हुआ सबसे पहले नए साल का आगाज - बाहें फैलाकर 2026 का वेलकम कर लोग

दुनिया भर में नए साल 2026 का शानदार स्वागत शुरू हो गया है। प्रशांत महासागर के द्वीपीय देश किरिबाती और न्यूजीलैंड में सबसे पहले जश्न की शुरुआत हुई, जबकि भारत में लोग आधी रात का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

N4N desk - दुनियाभर में लोग नए साल के स्वागत को लेकर बेहद उत्सुक हैं। जैसे-जैसे घड़ी की सुइयां आगे बढ़ रही हैं, दुनिया बांहें फैलाकर 2026 का वेलकम करने के लिए तैयार है। भारत में रात 12 बजते ही नया साल शुरू होगा, लेकिन दुनिया के कुछ हिस्सों में उत्सव का आगाज पहले ही हो चुका है। 

किरिबाती में सबसे पहले गूंजा 'हैप्पी न्यू ईयर'

प्रशांत महासागर में स्थित द्वीपीय देश किरिबाती के किरीटीमाटी द्वीप पर दुनिया में सबसे पहले नए साल का आगाज हुआ। भौगोलिक रूप से किरिबाती हवाई के दक्षिण और ऑस्ट्रेलिया के उत्तर-पूर्व में स्थित है। यहाँ के निवासियों ने पूरी दुनिया से पहले 2026 का स्वागत किया। 

न्यूजीलैंड के चैथम आइलैंड में भी हुई भोर

किरिबाती के बाद नए साल के जश्न का अगला पड़ाव न्यूजीलैंड बना। न्यूजीलैंड के चैथम आइलैंड में भी 2026 का आगाज हो गया है और वहां के लोग नए साल की पहली भोर का आनंद ले रहे हैं। 

हिंदुस्तान में रात 12 बजे शुरू होगा उत्सव

किरिबाती और न्यूजीलैंड में जश्न शुरू होने के बाद अब भारत में लोग बेसब्री से रात के 12 बजने का इंतजार कर रहे हैं। हिंदुस्तान में आधी रात को साल 2025 को विदाई देकर 2026 का भव्य स्वागत किया जाएगा।