बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BHOJPUR CRIME - भोजपुर के हैवान, 9 माह के बच्चे की पहले चोरी हुई, फिर उसकी हत्या कर शव नाले के किनारे फेंका

BHOJPUR CRIME - भोजपुर के हैवान, 9 माह के बच्चे की पहले चोरी हुई, फिर उसकी हत्या कर शव नाले के किनारे फेंका

ARA - एक तरफ मां दुर्गा द्वारा महिषासुर जैसे राक्षस का वध करने पर लोग उत्सव मना रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ समाज के हैवान अभी भी जिंदा है। भोजपुर जिले में ऐसे ही हैवानों ने पहले 9 माह के बच्चे की चोरी, फिर उसकी हत्या कर शव फेंक दिया गया। आज सुबह नाले के किनारे झाड़ी में बच्चे की लाश मिली। मृतक तीयर थाना क्षेत्र के तीयर गांव निवासी विकास कुमार का बेटा युवराज कुमार है। 

मां के साथ आया था नानी के घर

बताया गया कि युवराज राखी में अपनी मां के साथ नानी घर गया था। तब से वो वहीं रह रहा था। बुधवार रात वो लापता हो गया। परिजनों ने रातभर उसकी खोजबीन की, पर उसका पता नहीं चला। जिससे वह पूरी रात परेशान रहे। सुबह किसी ने नाले के पास उसका लाश मिलने की बात कही। जिसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया।  परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।

परिजनों ने बताया कि मुंह-नाक बंद कर बच्चे की हत्या की गई है। मृतक के दादा ने किसी से विवाद या दुश्मनी से इनकार किया है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि बच्चा अपनी मां-बाप का इकलौता संतान था।

ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

घटना की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों के बीच फैली, लोगों ने शव को रखकर मोहनिया-नेशनल हाईवे हाटपोखर गांव के पास रोड जाम कर दिया। गिरफ्तारी की मांग करने लगे। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

पुलिस कर रही मामले की जांच

जगदीशपुर थाना अध्यक्ष बिकाऊ राम पुलिस बल के साथ पहुंचे। जगदीशपुर एसडीएम और सीओ भी घटनास्थल पर पहुंचे। गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। जिसके बाद जाम हटा। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया। घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के भोराही टोला गांव की है।

पुलिस ने एफएसएस की टीम को बुलाया है। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। मृतक के दादा कामदेव यादव ने बताया कि बुधवार की देर रात करीब एक बजे मेरे बेटे ने फोन कर सूचना दी कि युवराज को किसी ने चुरा लिया।


Editor's Picks