Sharda sinha - बिहार की लोक गायिका शारदा सिन्हा को मरणोपरांत मिला पद्मविभूषण, राष्ट्रपति से पुरस्कार लेने के बाद बेटे अंशुमान ने नीतीश सरकार से कर दी यह मांग

Sharda sinha - बिहार को लोक गायिका शारदा सिन्हा को मरणोपरांत पद्मविभूषण से सम्मानित किया गया है। उनके बेटे अंशुमान ने राष्ट्रपति से यह सम्मान ग्रहण किया।

Sharda sinha - बिहार की लोक गायिका शारदा सिन्हा को मरणोपरांत

New Delhi - बिहार की लोक गायिका शारदा  सिन्हा को आज मरणोपरांत आज देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्मविभूषण से सम्मानित किया गया। स्व. शारदा के बेटे अंशुमान ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से यह सम्मान  ग्रहण किया। इस दौरान अंशुमान ने अपनी मां को याद किया, कहा – वह आज जीवित होती, तो इस पुरस्कार का महत्व और बढ़ जाता।

अंशुमान ने कहा कि मेरी मां को जनता का प्रेम रत्न मिल चुका है। अब वक्त के   साथ सरकार को यह महसूस होगा कि उन्होंने चार दशक तक अपने गीतों से बिहार को पहचान दी, उसके बाद उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करेगी। वहीं बिहार में उनकी स्मारक स्थापित करने को लेकर अंशुमान ने कहा यह राज्य सरकार को सोचना चाहिए कि किस सड़क या किस घाट को उनका नाम दिया जाए या कहां उनका स्मारक स्थापित किया जाए।

मां को मिली ऊर्जा

वहीं  पद्मविभूषण सम्मान मिलने पर अंशुमान सिन्हा ने कहा कि जब इस पुरस्कार की घोषणा  हुई तो उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। लेकिन, जैसे ही उनके नाम की घोषणा, उनमें नई ऊर्जा आ गई। कोई भी पद्म पुरस्कार मिलना गर्व की बात होती है। सरकार इस मामले में बेहतर काम कर रही है, जो अलग अलग राज्यों से अनसंग हीरोज को खोजकर लाती है और उन्हें सम्मानित करती है।

Report - dhiraj singh