सत्तू के विवाद में डबल मर्डर! ड्राइवर की हत्या के बाद भीड़ ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला, सड़क पर बिछी लाश
मिली जानकारी के अनुसार, सत्तू विक्रेता और पिकअप ड्राइवर के बीच किसी छोटी सी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। बात धीरे-धीरे हाथापाई में बदल गई। इसी दौरान डबल मर्डर की घटना हुई.
Bihar News : बिहार में सत्तू वाले से हुए मामूली विवाद में डबल मर्डर हो गया। फारबिसगंज में गुरुवार सुबह एक मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया और देखते ही देखते डबल मर्डर की घटना सामने आ गई। सत्तू बेचने वाले एक ठेला संचालक और पिकअप ड्राइवर के बीच शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों की जान चली गई।
मिली जानकारी के अनुसार, सत्तू विक्रेता और पिकअप ड्राइवर के बीच किसी छोटी सी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। बात धीरे-धीरे हाथापाई में बदल गई। इसी दौरान गुस्से में आकर ठेला संचालक ने ड्राइवर पर चाकू से हमला कर दिया और उसका गला रेत दिया। गंभीर चोट लगने से ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया। गुस्साई भीड़ ने आरोपी सत्तू विक्रेता को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। भीड़ की हिंसा में आरोपी की भी मौके पर ही मौत हो गई। इस तरह मामूली विवाद ने दो जिंदगियां छीन लीं और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोग दहशत में हैं और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है और पूरे घटनाक्रम की विस्तृत पड़ताल की जा रही है। फिलहाल, पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर इतना छोटा विवाद कैसे इतनी बड़ी और भयावह घटना में बदल गया।
राकेश कुमार भगत की रिपोर्ट