Bihar Crime News : घर में भाभी को अकेली पाकर देवर ने किया दुष्कर्म, विरोध करने पर तेजाब फेंककर किया जख्मी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Bihar Crime News : घर में भाभी को अकेली पाकर देवर ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. वहीँ भाभी के विरोध करने पर देवर ने तेजाब फेंककर उसे जख्मी कर दिया. हालाँकि आरोपी देवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है...पढ़िए आगे

Bihar Crime News : घर में भाभी को अकेली पाकर देवर ने किया दु
भाभी से दुष्कर्म - फोटो : ashish

ARA : जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात देवर द्वारा रिश्ते में लग रही भाभी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। दुष्कर्म के बाद पीड़िता द्वारा आरोपी देवर के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। जिससे उसका चेहरा एवं आँख झुलस गया। घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। 

गिरफ्तार आरोपित उसी गांव का स्व.शुकुल यादव का पुत्र महेन्द्र सिंह उर्फ महेंद्र यादव है। बताया जाता है कि पीड़िता का पति दिल्ली में रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करता है। वह अपने दो बच्चों के साथ गांव पर रहती है। सोमवार की रात जब वह घर में अपने बच्चों के साथ बैठी हुई थी। तभी आरोपित उसके घर में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। 

दुष्कर्म के बाद पीड़िता ने घर मे बोतल में रखे तेजाब को उसके चेहरे पर फेंक दिया। जिससे उसका चेहरा जल गया।

आरा से आशीष की रिपोर्ट 


Editor's Picks