Ram Navami 2025: भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव पर आरा में निकला भव्य शोभायात्रा, 25वें वर्षगांठ पर हेलीकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा

Ram Navami 2025: रामनवमी को लेकर आरा में भव्य शोभायात्रा निकाला गया। इस बार आरा में निकलने वाली शोभायात्रा का 25 वर्ष पूरे होने पर इसे ऐतिहासिक रूप देने की कोशिश की गयी है। 25वें वर्षगांठ पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई।

रामनवमी
रामनवमी पर भव्य आयोजन - फोटो : social media

Ram Navami 2025: भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव पर रविवार को आरा में भव्य शोभायात्रा निकाला गया। रामनवमी को लेकर शोभायात्रा से जुड़े सदस्यों और रामभक्तों ने शहर में भव्य रूप देने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली थी। सड़क से लेकर बाजार, घर, भगवा, भगवान राम और बजरंगी पताकों से पट चुका है। पूरे शहर में बैनर पोस्टर भी लगाए गए है। रामनवमी पर पूरा आरा शहर राममय हो गया है। दरअसल इस बार आरा में निकलने वाली शोभायात्रा का 25 वर्ष पूरे होने पर इसे ऐतिहासिक रूप देने की कोशिश की गयी है। 25वें वर्षगांठ पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। 

NIHER

वहीं रविवार को भगवान श्रीराम की शोभायात्रा में आस्था का जन सैलाब उमड़ गया। रामगढ़िया में भव्य आरती के बाद शोभायात्रा आरा शहर के रामगढ़िया से निकला। आगे-आगे भगवान श्री राम तो पीछे-पीछे उनकी सेना के रूप में हनुमान स्वरूप अन्य लोगों का समूह चलता दिखा। विभिन्न मोहल्लों से झांकी निकाली गई। शोभायात्रा रामगढ़िश से बड़ी चौक, गोपाली चौक, जेल रोड, शिवगंज, बड़ी मठिया, महादेवा, धर्मन चौक, चित्रटोली रोड, रमना रोड, महावीर टोला, करमन टोला, नवादा, स्टेशन रोड, एसपी कोठी, ब्लॉक रोड, कतिरा, पकड़ी चौक, जज कोठी होते हुए सांस्कृतिक भवन तक पहुंचेगी। 

Nsmch

वहीं आपको बता दें कि श्रीरामनवमी शोभायात्रा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष त्रिकालदर्शी, परम सिद्ध संतश्री देवराहा शिवनाथजी महाराज के नेतृत्व में निकलती है। इस बार 25वें वर्षगांठ पर संत श्री देवराहा शिवनाथदासजी महाराज के नेतृत्व में महाआरती के बाद भव्य हेलीकॉप्टर से पांच क्विंटल पुष्प की वर्षा की जाएगी। वहीं सेफ्टी को लेकर शोभा यात्रा की ड्रोन कैमरा से की जाएगी। वहीं सुरक्षा की बात की जाए तो विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था के लिए शहर से देहात तक दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। एसडीओ और एसडीपीओ को इसकी निगरानी एवं नियंत्रण की जिम्मेवारी सौंपी गई है। शोभा यात्रा एवं जुलूस समेत अति संवेदनशील स्थान पर पूरी भीड़ की फोटोग्राफी और रिकॉर्डिंग की जा रही है।

आरा से शुभम सिन्हा की रिपोर्ट