शिव मंदिर में चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, ग्रामीणों ने सिर मुंडाकर और जूतों की माला पहनाकर पूरे गाँव में घुमाया, रूह कंपा देगा Video!

भीड़ तंत्र का खौफनाक चेहरा देखने को मिला है। मंदिर के पीतल के सामान चुराते पकड़े गए युवक के साथ ग्रामीणों ने जो किया, उसने सबको सन्न कर दिया है। सिर मुंडाकर और जूतों की माला पहनाकर युवक को सरेआम बेइज्जत किया गया। क्या यह इंसाफ है या भीड़ की तानाशाही?

शिव मंदिर में चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, ग्रामीणों ने स

Aurangabad - : जिले के गोह थाना क्षेत्र के अकुरी गांव में कानून को हाथ में लेने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शिव मंदिर में चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ने के बाद न केवल उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया, बल्कि उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। 

रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शनिवार की शाम एक युवक गाँव के शिव मंदिर में चोरी की नीयत से घुसा था। वह मंदिर में लगे पीतल के नाग और घंटी को उखाड़कर ले जाने की कोशिश कर रहा था。इसी दौरान ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ गई और उसे रंगे हाथ दबोच लिया गया。पकड़े गए आरोपी की पहचान हमीद नगर निवासी के रूप में हुई है。

ग्रामीणों का 'तुगलकी' इंसाफ

युवक को पकड़ने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को बुलाने के बजाय खुद ही सजा देने का फैसला किया। पहले युवक की जमकर पिटाई की गई। इसके बाद उसका सिर मुंडा दिया गया, माथे पर चूना लगाया गया और जूते-चप्पलों की माला पहना दी गई。अपमानित करने के लिए उसे इसी स्थिति में पूरे गाँव में घुमाया गया。 बाद में घटना की सूचना गोह थाना पुलिस को दी गई और युवक को उनके हवाले कर दिया गया。


क्षेत्र में चर्चा और विवाद

इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में यह चर्चा का विषय बना हुआ है। जहाँ कुछ लोग इसे चोरी के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा बता रहे हैं, वहीं कई लोग इसे 'तुगलकी कार्रवाई' और मानवाधिकारों का उल्लंघन करार दे रहे हैं।

रिपोर्ट - दीनानाथ मौआर