Bihar News : औरंगाबाद MP-MLA कोर्ट ने काराकाट सांसद राजाराम सिंह को दी बड़ी राहत, 13 साल पुराने इस मामले में किया बरी

Bihar News : काराकाट सांसद राजाराम सिंह को औरंगाबाद एमपी एम्एलए कोर्ट ने बड़ी राहत दी है. 13 साल पुराने मामले में उन्हें कोर्ट ने बरी कर दिया है......पढ़िए आगे

Bihar News : औरंगाबाद MP-MLA कोर्ट ने काराकाट सांसद राजाराम
सांसद को राहत - फोटो : DINANATH

AURANGABAD : बिहार के काराकाट सांसद राजाराम सिंह को औरंगाबाद एमपी एमएलए कोर्ट ने 13 वर्ष  से चल रहे एक मामले में आज  बरी कर दिया है।  मामला समाहरणालय की घेराव, मेन गेट तोड़ने तथा हिंसक गतिविधि फैलाने का था। हालांकि इस प्रदर्शन के दौरान राजाराम सिंह को पुलिस ने काफी पिटाई की थी और उन्हें गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया गया था। उसी मामले में सोमवार को एमपी एमएलए की कोर्ट में फाइनल सुनवाई करते हुए साक्ष्य के अभाव में उन्हें बरी कर दिया है।

बरी होने के बाद वर्तमान काराकाट सांसद ने कहा कि उन्हें न्यायालय पर पूरा भरोसा था। इससे पहले हुए मानवाधिकार आयोग से भी बरी हो चुके थे। मानवाधिकार आयोग ने भी इस मामले में संज्ञान लिया था। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है और उससे कोई भी प्रशासन वंचित नहीं कर सकता है। 

राजाराम सिंह ने कहा की वह जज साहब को धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने मामले की गंभीरता को समझा।  इसी मामले में ओबरा के पूर्व विधायक वीरेंद्र कुमार सिन्हा भी बरी कर दिए गए हैं। उन्हें भी इस मामले में अभियुक्त बनाया गया था। आपको बता दें की इस मामले में कुल 29 लोगो को आरोपी बनाया गया था।  जिसमें आज सभी को बाइज्जत बारी कर दिया गया है। 

आपको ज्ञात होगा कि  2012 में औरंगाबाद के  सोनहतू पंचायत के मुखिया छोटू कुशवाहा को गोली मारकर हत्या कर दिया गया था। उसी हत्याकांड के खिलाफ सांसद राजाराम के नेतृत्व में लोगों ने औरंगाबाद कलेक्ट्रेट के सामने हिंसक प्रदर्शन किया था, जिसमें कई पुलिस कर्मी समेत कई अधिकारी भी चोटिल हो गए थे। प्रदर्शन कारियो ने पुलिस के कई गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया था। आज इसी मामले में कोर्ट ने सभी को बरी कर दिया है।

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट