छठ हमारी संस्कृति की आत्मा, ऐसे आयोजनों से बिहार की सनातन संस्कृति को मिल रही नई पहचान - डॉ. प्रमोद कुमार
औरंगाबाद : लोक आस्था के महापर्व छठ की पावन छटा और उसकी अलौकिक महिमा को वैश्विक पटल पर स्थापित करने के उद्देश्य से औरंगाबाद के ऐतिहासिक देव सूर्य मंदिर परिसर में एक भव्य छठ गीत की शूटिंग की जा रही है।
औरंगाबाद : लोक आस्था के महापर्व छठ की पावन छटा और उसकी अलौकिक महिमा को वैश्विक पटल पर स्थापित करने के उद्देश्य से औरंगाबाद के ऐतिहासिक देव सूर्य मंदिर परिसर में एक भव्य छठ गीत की शूटिंग की जा रही है। 'स्ट्राइक फिल्म्स' के बैनर तले बन रहे इस प्रोजेक्ट के निर्माता सागर श्रीवास्तव हैं, जो निरंतर हर साल छठ गीत बना कर बिहार की समृद्ध संस्कृति और लोक-परंपराओं को पूरी दुनिया तक पहुँचाने का सराहनीय कार्य कर रहे हैं।
इस शूटिंग के दौरान देव सूर्य मंदिर प्रांगण में एक बेहद खास और गौरवशाली क्षण तब आया, जब बिहार सरकार के कला एवम संस्कृति मंत्री श्री डॉ. प्रमोद कुमार जी का विशेष आगमन हुआ। मंत्री जी के इस गरिमामयी आगमन ने इस सांस्कृतिक आयोजन को और भी अधिक भव्य और ऐतिहासिक बना दिया। इस अवसर पर कला एव संस्कृती मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी जी ने निर्माता सागर श्रीवास्तव और पूरी यूनिट के प्रयासों की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि छठ हमारी संस्कृति की आत्मा है और ऐसे आयोजनों से बिहार की सनातन संस्कृति व पर्यटन को वैश्विक स्तर पर एक नई पहचान मिल रही है।
निर्माता सागर श्रीवास्तव ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि, "हम हर साल छठ के गीत और वीडियो इसलिए बनाते हैं ताकि हमारी माटी की खुशबू, शुद्धता और लोक आस्था का यह महापर्व पूरी दुनिया तक पहुँच सके। देव सूर्य मंदिर की इस पावन भूमि पर हमें जो ऊर्जा मिलती है, वही हमारी प्रेरणा है।" उन्होंने कला एवम संस्कृती मंत्री जी का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार का ऐसा सहयोग कलाकारों का हौसला और कई गुना बढ़ा देता है।
इस विशेष शूटिंग को देखने के लिए स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।